Uddhav Thackeray बोले- शिवसेना पर चुनाव आयोग का फैसला सही नहीं, सुप्रीम कोर्ट में चैलेंज करेंगे
केंद्रीय चुनाव आयोग ने शिवसेना और पार्टी का चुनाव चिह्न- तीर-कमान एकनाथ शिंदे को देने का ऐलान किया। कट्टर प्रतिद्वंद्वी और पूर्व CM उद्धव ठाकरे ने कहा, चुनाव आयोग का फैसला गलत है। वे सुप्रीम कोर्ट में इसे चैलेंज करेंगे।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री Uddhav Thackeray ने कहा, मैंने कहा था कि चुनाव आयोग को सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले फैसला नहीं देना चाहिए। यदि विधायकों और सांसदों की संख्या के आधार पर पार्टी का अस्तित्व तय किया जाता है, तो कोई भी पूंजीपति विधायक, सांसद खरीद सकता है और मुख्यमंत्री बन सकता है।
सुप्रीम कोर्ट में चैलेंज करेंगे उद्धव
शिवसेना दो फाड़ होने से पहले पार्टी प्रमुख रहे उद्धव ठाकरे ने कहा, हम निश्चित तौर पर चुनाव आयोग के इस आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। हमें यकीन है कि सुप्रीम कोर्ट इस आदेश को रद्द कर देगा और 16 विधायकों को सुप्रीम कोर्ट अयोग्य घोषित कर देगा।
क्या है ECI का फैसला
बता दें कि केंद्रीय चुनाव आयोग ने विस्तार से सुनाए गए फैसले में सांसदों और विधायकों को मिले वोट के आधार पर शिवसेना और पार्टी का चुनाव चिह्न तीर-कमान एकनाथ शिंदे को देने का ऐलान किया। आयोग ने एक अहम टिप्पणी में कहा, शिवसेना का संविधान अलोकतांत्रिक और असहमति की आवाज को दबाने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications