'युद्ध शुरू हो चुका है, अगर वे मर्द हैं तो...', EC के फैसले के बाद उद्धव ठाकरे ने दी BJP को चुनौती

शिवसेना को लेकर चुनाव आयोग के फैसले पर उद्धव ठाकरे ने बीजेपी को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि उन्हें सिर्फ शिवसेना का चुनाव चिन्ह चाहिए था, शिवसेना का परिवार नहीं।

Uddhav Thackeray

चुनाव आयोग के शिवसेना (Shiv Sena) को लेकर लिए गए फैसले के बाद महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने भाजपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि पीएम मोदी को महाराष्ट्र में बाला साहेब ठाकरे के नाम की जरूरत थी, लेकिन शिवसेना परिवार (शिवसैनिकों) से उन्हें कोई लगाव नहीं। ठाकरे ने बीजेपी को चुनौती देते हुए कहा कि उनकी पार्टी 'चोरी के धनुष- बाण' से भी मुकाबले की तैयार है।

उद्धव ठाकरे शनिवार को एक बयान में कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी को महाराष्ट्र आने के लिए बाला साहेब ठाकरे के मास्क की जरूरत है। लेकिन महाराष्ट्र के लोग इस बात की अच्छी तरह जानते हैं कौन सा चेहरा असली है और कौन नहीं।

उन्होंने आगे कहा, "मैं कहना चाहता हूं कि उन्हें बालासाहेव ठाकरे का चेहरा चाहिए, उन्हें चुनाव चिन्ह चाहिए लेकिन शिवसेना का परिवार नहीं। चोरों को पवित्र 'धनुष और बाण' दिया गया था, उसी तरह 'मशाल' (मशाल) भी ले सकते हैं। मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि अगर वे मर्द हैं तो चोरी का 'धनुष-बाण' लेकर भी हमारे सामने आओ, हम 'मशाल' लेकर चुनाव लड़ेंगे.' यह हमारी परीक्षा है, लड़ाई शुरू हो चुकी है"।

सीएम एकनाथ शिंदे पर निशाना साधते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि अब 'चोर' को सबक सिखाने की जरूरत है। मैं चोर को तीर-कमान लेकर मैदान में आने की चुनौती देता हूं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग PM का गुलाम है। इसलिए पीएम को लगता है वो शिवसेना को खत्म कर देंगे। लेकिन ऐसा कभी नहीं होगी। ठाकरे ने अपने समर्थकों से धैर्य रखने को कहा।

Recommended Video

    Uddhav Thackrey का Eknath Shinde को खुला चैलेंज, कार्यकर्ताओं से की कैसी अपील | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+