Bal Thackeray: उद्धव गुट ने उठाई बाला ठाकरे को भारत रत्न दिए जाने की मांग, 26 जनवरी को पीएम करें ऐलान
Bal Thackeray Birth Anniversary: शिवसेना के संसथापक बाला साहब ठाकरे की आज जयंती है। बाला साहब ठाकरे की 99वीं जयंती पर शिंदे गुट की शिवसेना (यूबीटी) ने बाल ठाकरे को भारत रत्न दिए जाने की मांग उठाई। संजय राउत ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी को 26 जनवरी के मौके पर बाला साहब ठाकरे भारत रत्न देने का ऐलान करना चाहिए।
पीटीआई की खबर के मुताबिक, शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार ने पिछले दस वर्षों में कुछ ऐसे लोगों को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया है जो इसके हकदार नहीं थे। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि लेकिन जिस व्यक्ति ने देश में सही मायने में हिंदुत्व के बीज बोए, उन्हें भी भारत रत्न दिया जाना चाहिए।

उन्हें भारत रत्न क्यों नहीं दिया गया? 'हिंदू हृदय सम्राट' बाल ठाकरे को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाना चाहिए। यह शिवसेना (यूबीटी) की मांग है। राउत ने कहा कि ठाकरे की जन्म शताब्दी एक साल दूर है। राज्यसभा सदस्य ने आगे कहा कि शताब्दी शुरू होने से पहले, यह ज़रूरी है कि उन्हें भारत रत्न दिया जाए। आप वीर सावरकर को भारत रत्न नहीं दे सकते थे।
अगर आप बाला साहब को भारत रत्न देते हैं तो यह वीर सावरकर के लिए भी सम्मान की बात होगी। उनकी पार्टी के सहयोगी और मुंबई दक्षिण से सांसद अरविंद सावंत ने भी यही मांग करते हुए कहा कि ठाकरे ने देश को दिखाया कि "हिंदुत्व के आदर्श" क्या हैं। इस दौरान उन्होंने मध्य मुंबई के शिवाजी पार्क में ठाकरे की समाधि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
उन्होंने कहा, "(केंद्र की) सरकार जो खुद को हिंदुत्व समर्थक कहती है, उसे उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करना चाहिए। हम इसकी पुरजोर मांग करते हैं।" इस बीच, राउत ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली प्रतिद्वंद्वी शिवसेना पर कटाक्ष करते हुए इसकी तुलना चीनी पटाखों से की, जो नहीं फूटेंगे।
उन्होंने कहा कि असली शिवसेना 'मातोश्री' में है, जो बांद्रा में ठाकरे परिवार का आवास है, जहां उद्धव ठाकरे अपने परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने कहा कि बाजार में नकली दवाइयां, कपड़े हैं...चीनी पटाखे हैं। वे फटते नहीं हैं, बल्कि उनमें केवल चिंगारी निकलती है। ऐसे उत्पाद भाजपा द्वारा लाए जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications