महिला डॉक्टरों को हुआ एक-दूसरे से प्यार, दोनों ने की सगाई, अब शादी कर बनेंगी जीवनसाथी

मुंबई, 5 जनवरी: महाराष्ट्र के नागपुर में रहने वाले एक समलैंगिक जोड़े ने समाजी बंदिशों से परे जाते हुए शादी करने का फैसला लिया है। नागपुर की ये दो लड़कियां पेशे से डॉक्टर हैं, काफी समय तक एक-दूसरे के साथ रहने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया है। दोनों ने अपने परिवारों को अपनी सेक्सुशल ओरिएंटेशन के बारे में बता दिया है और सगाई भी कर ली है।

बीते हफ्ते की सगाई

बीते हफ्ते की सगाई

दोनों महिला डॉक्टरों, परोमिता मुखर्जी और सुरभि मित्रा ने पिछले हफ्ते नागपुर में अपनी सगाई की है। जिसे उन्होंने 'कमिटमेंट रिंग सेरेमनी' का नाम दिया। इसमें दोनों महिलाओं ने एक दूसरे को अंगूठी पहनाते हुए पति-पत्नी की तरह एक साथ जीवन बिताने का संकल्प लिया। इस समारोह में दोनों के परिवार और दोस्त भी शामिल हुए और सभी इस रिश्ते से खुश नजर आए।

गोवा में करेंगी शादी

गोवा में करेंगी शादी

इस कपल का कहना है कि हम इस रिश्ते को 'जीवन भर की प्रतिबद्धता' माना हैं। अब हम गोवा में अपनी शादी की योजना बना रहे हैं। परोमिता मुखर्जी ने बताया कि उनके पिता को 2013 से उनके लड़कियों की ओर आकर्षित होने के बारे में पता था। हाल ही में मैंने मां को बताया तो वह चौंक गई। शुरू में वह इस रिश्ते को लेकर तैयार नहीं थीं लेकिन बाद में वह मान गई क्योंकि वह चाहती हैं कि मैं खुश रहूं।

 मेरे माता-पिता इस रिश्ते से खुश: सुरभि

मेरे माता-पिता इस रिश्ते से खुश: सुरभि

सुरभि मित्रा ने उनके परिवार ने कभी उनके लड़की से रिश्ता रखने पर एतराज नहीं किया। सुरभि ने कहा, मेरे परिवार की ओर से कभी भी मेरी सेक्सुअल ओरिएंटेशन को लेकर कोई विरोध नहीं किया गया। जब मैंने अपने माता-पिता को बताया तो वे खुश हुए कि मैं सहजता से इस पर बात कर रही हूं। मैं एक मनोचिकित्सक हूं और कई लोग मुझसे दोहरी जिंदगी जीने की बात करते हैं क्योंकि वे अपने लिए स्टैंड नहीं ले सकते। ऐसे में मैंने तय किया कि मैं अपनी खुशी से जिंदगी जिऊंगी।

Recommended Video

    Skin to Skin टच नहीं, तो नहीं माना जाएगा यौन शोषण, फैसला देने वाली जज का डिमोशन | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+