मुंबई में 2000 के पार पहुंच सकता है नए कोरोना मरीजों का आंकड़ा, मंत्री आदित्य ठाकरे ने की हाईलेवल मीटिंग

मुंबई, 29 दिसंबर। महाराष्ट्र में एक बार फिर कोरोना वायरस का कहर देखने को मिल रहा है, वहां प्रतिदिन सामने आने वाले नए मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इस बीच राज्य की राज्यधानी मुंबई में भी कोरोना वायरस की रफ्तार तेज हो गई है। आने वाले दिनों में जल्द की मुंबई में नए मरीजों का आंकड़ा 200 के पार पहुंच सकता है। ये भविष्यवाणी शिवसेना के ही नेता और महाराष्ट्र कैबिनेट में मंत्री आदित्य ठाकरे ने की है। बुधवार को आदित्य ठाकरे ने कहा कि देश की आर्थिक राजधानी 2000 मामलों को पार कर सकती है।

The figure of new patients may reach beyond 2000 in Mumbai Minister Aaditya Thackeray

मीडियाकर्मियों द्वारा यह पूछे जाने पर कि क्या यह कोविड-19 की तीसरी लहर की शुरुआत है, आदित्य ठाकरे ने कहा कि यह डॉक्टरों और वैज्ञानिकों को तय करना है। बता दें कि कोरोना वायरस के मामलों में मुंबई बाकी शहरों से अधिक खरतनार स्थिति में पहुंच गया है। मंगलवार को यहां नए मामलों में 70 फीसदी का उछाल देखने को मिला और आज नए मरीजों का आकंड़ा 2000 के पार पहुंचने की पूरी संभावना है। महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे ने कोरोना के खिलाफ एक रोडमैप तैयार करने के लिए नागरिक अधिकारियों के साथ बैठक की।

यह भी पढ़ें: कैसे बेंगलुरु में एक बैडमिंटन टूर्नामेंट से हुआ कोरोना विस्फोट ? अबतक 27 संक्रमित

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुंबई के अस्पतालों में बुनियादी ढांचे को बढ़ाने और दवा और ऑक्सीजन की व्यवस्था करने की योजना बनाई जा रही है। इसके साथ ही वयस्कों और बच्चों दोनों के लिए टीकाकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। अपने कई ट्वीट में आदित्य ठाकरे ने योजना के प्रमुख क्षेत्रों को रेखांकित किया जिसमें उन्होंने कहा कि 15 से 18 आयु वर्ग के लिए प्रीकॉशन वैक्सीनेशन की शुरुआत इन जगहों से की जा सकती है। ये अभियान 3 जनवरी से शुरू होगा। उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, 'अगले 48 घंटों में, शहर के सभी शैक्षणिक संस्थानों से जुड़कर 15 से 18 वर्ष की आयु के सभी लोगों के लिए एक संगठित टीकाकरण अभियान की योजना बनाई जाएगी।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+