Thane CSMT Flyover: नए साल में ठाणे के लोगों को मिलेगी राहत, सायन फ्लाईओवर के साथ 2-लेन पुल होगा पूरा
Thane CSMT Flyover: मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC) ठाणे से छत्रपति शिवराजी महाराज टर्मिनस तक ट्रैफिक दबाव कम करने के लिए मेगा प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। इसके तहत सायन फ्लाईओवर के पुनर्निर्माण के साथ ही उसके पैरलल एक नया दो-लेन फ्लाईओवर बनाने का अहम फैसला लिया है। नए साल में इस पैरलल टू-लेन फ्लाईओवर के बनने की उम्मीद की जा रही है। इससे इस इलाके का ट्रैफिक दबाव काफी हद तक कम होगा।
बीएमसी ने बताया कि इस प्रोजेक्ट का मकसद ठाणे और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) के बीच ट्रैफिक को सुगम बनाना है। परियोजना किस तरह से साकार हो सकती है, इसके लिए वीरमाता जीजाबाई प्रौद्योगिकी संस्थान (VJTI) को स्टडी रिपोर्ट तैयार करने का जिम्मा सौंपा गया है।

Thane CSMT Flyover: ठाणे फ्लाईओवर के साथ बनेंगे टू-लेन पुल
- डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर मार्ग पर सायन फ्लाईओवर के री-कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है। यह फ्लाईओवर पूर्व-पश्चिम दिशा में ट्रैफिक को जोड़ता है।
- फिलहाल यहां 'टू प्लस वन' लेन व्यवस्था लागू है, जिसमें ठाणे और पूर्वी उपनगरों की ओर जाने वाले वाहनों के लिए दो लेन और साउथ मुंबई जाने वालों के लिए एक लेन है।
- बढ़ते ट्रैफिक के कारण पीक आवर्स में यहां अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। फ्लाईओवर और टू-लेन पुल से ट्रैफिक दबाव नियंत्रित किया जा सकेगा।
Mumbai Traffic का दबाव होगा कम
बीएमसी का मानना है कि नए पैरेलल फ्लाईओवर के निर्माण से साउथ मुंबई की ओर जाने वाले वाहनों के लिए एक अलग मार्ग उपलब्ध होगा। इससे मौजूदा फ्लाईओवर पर दबाव कम होगा। फ्लाईओवर और दो-लेन पुल से न सिर्फ यात्रा का समय घटेगा, बल्कि ईंधन की भी बचत होगी। ट्रैफिक पुलिस ने भी इस परियोजना की जरूरत की बात मानी है।
इस प्रस्तावित प्रोजेक्ट पर करीब 155.02 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। बीएमसी अधिकारी ने बताया कि फ्लाईओवर का काम मई 2026 तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद इसे आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications