स्वच्छ भारत अभियान शामिल हुए देवेंद्र फडणवीस, बोले- 350 किलों की सफाई का लक्ष्य

देशभर में आज गांधी जयंती से पूर्व स्वच्छता अभियान चलाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में स्च्छता अभियान को चलाया गया। पीएम मोदी ने 1 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से एक घंटे तक स्वच्छता अभियान चलाने की अपील की थी। पीएम मोदी की इस अपील के बाद महाराष्ट्र की सरकार ने प्रदेशभर में स्वच्छता अभियान चलाया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने स्वच्छ भारत अभियान इस देश में शुरू किया और इसके बाद लोगों ने, सरकारों ने इसमे अपनी सहभागिता दी। आज से जो कार्यक्रम महाराष्ट्र में शुरु हुआ है, हमारा जो कौशल्य विभाग है उसके मंत्री मंगल प्रभात जी के नेतृत्व में महाराष्ट्र के 350 किलों पर हमारे आईटीआई के विद्यार्थी और कुछ स्वयंसेवी संस्थाएं मिलकर उन किलों की सफाई कर रही हैं।

devendra Fadnavis

फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र का वैभव हमारे किले हैं, छत्रपति शिवराज महाराज के राज्याभिषेक को 350 साल पूरे हुए हैं, इसलिए 350 किलों का साफ करने का प्रयास हमारे द्वारा हो रहा है। इसके साथ ही सरकारी कार्यालय, अलग-अलग प्रकार की जगह, सार्वजनिक जगह, सब जगह सफाई अभियान चल रहा है।

उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि मुख्यमंत्री भी चौपाटी पर सफाई अभियान कर रहे हैं, सारे मंत्री अलग-अलग जगह पर सफाई अभियान कर रहे हैं। प्रधानमंत्री जी ने जो स्वच्छ भारत अभियान का आह्वान किया था उसे एक प्रकार से बड़े पैमाने पर हम महाराष्ट्र में हम स्वच्छता के माध्यम से आगे बढ़ा रहे हैं।

बता दें कि देशभर में आज 8 लाख से अधिक स्वच्छता अभियान के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री, सांसद, मुख्यमंत्री सहित भाजपा के नेता और कार्यकर्ता हिस्सा ले रहे हैं। पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कहा था कि महात्मा गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि स्वच्छांजलि के जरिए दी जा सकती है। पीएम मोदी के आह्वान के बाद आज देशभर में इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+