बागेश्वर धाम वाले महाराज धीरेंद्र शास्‍त्री के कार्यक्रम में मची भगदड़, भभूति पाने की होड़ में उग्र हुए लोग

Maharashtra News: महाराष्‍ट्र के भिवंडी में मशहूर कथावाचक बागेश्वर धाम महाराज धीरेंद्र शास्‍त्री के भव्‍य कार्यक्रम में अचानक भगदड़ मच गई। भीड़ के अनियंत्रित होने के कारण लोग एक दूसरे पर गिरने लगे। ये भगदड़ महाराज धीरेंद्र शास्‍त्री द्वारा विभूति वितरण के दौरान हुई।

दरअसल, भिवंडी के मानकोली नाके के पास इंडियन ऑयल कंपनी के एक कार्यक्रम में महाराज धीरेंद्र शास्‍त्री पहुंचे थे। उनको सुनने के लिए हजारों की संख्‍या में लोग जुटे थे। धीरेंद्र शास्‍त्री ने कार्यक्रम में आए लोगों से कहा वो विभूति बांटेगे। साथ ही उन्‍होंने कहा पहले महिलाएं आए और उसके बार पुरुष भभूति लेने आए। लेकिन जैसे ही विभूति बंटनी शुरू हुई कि विभूति पाने की होड़ मच गई और भीड़ आक्रामक हो गई और भगदड़ मच गई।

hirendra Shastri

इस घटना का जो वीडियो सामने आया है उसमें कार्यक्रम में बड़ी संख्‍या में लोग नजर आ रहे हैं। विभूति वितरण के लिए पहले महिलाओं और उसके पीछे पुरुषों की लाइन लगाई गई थी लेकिन कुछ ही देर में पीछे खड़े पुरुषों ने आगे पहुंचने के लिए एक दूसरे को ढकेलाना शुरू कर दिया। जिससे भगदड़ मच गई। आलम ये था कि इस भीड़ में बुरी तरह से महिलाएं और बच्‍चे फंस गए।

इस हंगामे के बीच, जो महिलाएं विभूति प्राप्त करने के लिए शुरू में कतार में खड़ी थीं, उन्हें सांस लेने में कठिनाई होने लगी क्योंकि भीड़ की संख्या बढ़ती गई। वीडियो में भीड़ के उग्र होने पर बच्‍चे और महिलाएं चीखते-चिल्‍लाते सुनाई दे रहे हैं। कार्यक्रम के सुरक्षा कर्मियों और बाउंसरों ने बड़ी मुश्किल से लोगों को भीड़ से निकाला और उन्हें सुरक्षा के लिए मंच पर चढ़ाया।

बिगड़ते हालात को संभालने के लिए पुलिस को तुरंत मौके पर बुलाया गया। भीड़ को तितर-बितर करने और भीड़भाड़ को कम करने के प्रयास में उन्होंने हल्का बल प्रयोग किया। वहीं जब स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई, धीरेंद्र शास्त्री ने भीड़ की हताशा और उसके बाद मची अफरा-तफरी को देखते हुए मंच खाली करने का फैसला किया। सौभाग्य से, भगदड़ जैसी स्थिति की गंभीरता के बावजूद किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+