महाराष्ट्र में किसकी बनेगी सरकार?, बाला साहेब की बहु स्मिता ठाकरे ने कही चौंकाने वाली बात
महाराष्ट्र के कद्दावर नेता स्व. बाला साहेब ठाकरे के बेटे जयदेव ठाकरे की पत्नी स्मिता ठाकरे धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंची, जहां उन्होंने भगवान महाकालेश्वर के दर्शन और पूजन किए हैं। इस दौरान स्मिता ठाकरे ने मीडिया से बातचीत में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर भी अपनी बात रखी है।
महाकाल दर्शन के बाद स्मिता ठाकरे ने कहा कि, बहुत अच्छा लग रहा है, बहुत सर्वोच्च आनंद मुझे मिला है, क्योंकि मैं अपने गुरुजी के साथ यहां आई हूं। महाकाल का आशीर्वाद और श्री कृष्ण की कृपा मेरे और मेरे परिवार पर हमेशा बनी रहे, यही मेरी प्रार्थना है।

स्मिता ठाकरे से जब पूछा गया कि, महाराष्ट्र में किसकी सरकार बनेगी, तो उन्होंने इसका जवाब देते हुए कहा कि, वह तो चुनाव के बाद ही पता चलेगा, लेकिन अभी जिस तरह का माहौल बन रहा है, उसमें बहुत सारी उथल-पुथल हो रही है, और महाराष्ट्र में कोई एक पक्ष आएगा, ऐसी कोई कगार लग नहीं रही है, पर हम यही प्रार्थना करते हैं कि जो भी सरकार आएगी, वह सभी के लिए भला ही करेगी। महाकाल से हम यही प्रार्थना करेंगे कि जो भी चुनकर आएंगे, वह हमारे महाराष्ट्र के लिए बहुत अच्छा करेंगे।
देश के ख्याति प्राप्त प्रसिद्ध सेलिब्रिटीज सहित बड़े-बड़े राजनेता, क्रिकेट प्रेमी महाकाल मंदिर बाबा के दर्शन के लिए उज्जैन आते रहते हैं। कुछ समय पहले प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा बाबा महाकाल के दर्शन को आई थी, और उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन कर बाबा का आशीर्वाद लिया था।
बीते समय में बॉलीवुड के सितारे महाकाल मंदिर बाबा के दर्शन के लिए आ चुके हैं। प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी, परिणीति चोपड़ा, सारा अली खान, महेश मिश्रा, जयाप्रदा, अमृता सिंह, हेमा मालिनी सहित कई फिल्म कलाकारों ने बाबा के दर्शनों का लाभ लिया है।
ये भी पढ़े- Govinda: महाकाल मंदिर में गोविंदा के लिए महामृत्युंजय जाप, सेहत पर दिखने लगा असर












Click it and Unblock the Notifications