Govinda: महाकाल मंदिर में गोविंदा के लिए महामृत्युंजय जाप, सेहत पर दिखने लगा असर
Ujjain News: प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता गोविंदा को गोली लगने के बाद वे घायल हो गए थे, जहां गोविंदा के घायल होने की सूचना जैसे ही देशभर में पहुंची, वैसे ही उनके प्रशंसकों और आमजन ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना को लेकर पूजा- पाठ शुरू कर दी।
इस बीच उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध भगवान महाकालेश्वर मंदिर में 51 पंडितों ने 2 घंटे तक गोविंदा की सेहत में सुधार के लिए महामृत्युंजय जाप किया, जिसके बाद गोविंदा की सेहत में सुधार की खबर मिलते ही सभी ने भगवान महाकालेश्वर को धन्यवाद दिया।

अब से कुछ दिनों पहले बॉलीवुड के प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता गोविंदा की धर्मपत्नी सुनीता आहूजा व उनके पुत्र यशवर्धन ने बाबा महाकाल के दर्शन किए थे। गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अपने बेटे यशवर्धन के साथ उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकालेश्वर के मंदिर पहुंची और उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन कर पुण्य लाभ लिया था।
हालांकि, महाकाल मंदिर में दर्शन व्यवस्था के चलते गर्भ ग्रह में प्रवेश बंद था, इसीलिए गोविंदा की पत्नी और बेटे ने गर्भ गृह के बाहर खड़े रहकर बाबा के दर्शन का लाभ लिया था। इस दौरान उनके साथ महाकाल मंदिर के पुजारी रमन त्रिवेदी मौजूद रहे थे।
महाकाल भक्त हैं गोविंदा और परिवार
दर्शन के पश्चात रमन त्रिवेदी ने सुनीता आहूजा व उनके बेटे को साथ में लेकर पूजन संपन्न करवाया था। बता दें की, गोविंदा की पत्नी महाकालेश्वर बाबा की परम भक्त है, और वह बाबा के दर्शन के लिए उज्जैन आती रहती है।विश्व प्रसिद्ध राजाधिराज बाबा महाकाल के दर्शन के लिए कई बड़ी हस्तियों का उज्जैन आना-जाना लगा रहता है, उसमें बॉलीवुड की कई महान हस्तियां भी बाबा के दर्शन के लिए उज्जैन आती रही है। बॉलीवुड के प्रसिद्ध कलाकार गोविंदा भी पहले दो बार उज्जैन आ चुके हैं, जबकि उनकी पत्नी कई बार बाबा के दर्शन के लिए उज्जैन आ चुकी हैं। उन्होंने उज्जैन आकर बाबा के दर्शन का लाभ लिया।
ये भी पढ़े- Ujjain News: महाकाल की महिमा देख भक्त चौंके, लाखों का दिया दान












Click it and Unblock the Notifications