महाराष्ट्र में उद्धव गुट की शिवसेना नेता का हेलीकॉप्टर क्रैश, बाल-बाल बचा पायलट
महाराष्ट्र के महाड़ में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां उद्धव गुट के नेता सुषमा अंधारे के लिए जो हेलीकॉप्टर आया था वो क्रैश हो गया। अच्छी बात है कि हेलीकॉप्टर में चढ़ने से पहले यह हादसा हुआ है, जिसकी वजह से सुषमा अंधारे बाल-बाल बच गईं। जानकारी के अनुसार हेलीकॉप्टर का पायलट सुरक्षित है।
हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि हेलीकॉप्टर की दुर्घटना की क्या वजह है। गौर करने वाली बात है कि सुषमा अंधारे बारामती जाने वाली थीं, लेकिन हेलीकॉप्टर में चढ़ने से पहले ही हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया।

बता दें कि सुषमा अंधारे बारामती में आयोजित होने वाले मेले में हिस्सा लेने जाने वाली थीं। वह महाड से बारामती के लिए रवाना हुई थीं। यह हादसा सुषमा अंधारे के ठीक सामने हुआ है। हादसे में हेलीकॉप्टर टुकड़े-टुकड़े हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से हेलीकॉप्टर के भीतर से पायलट को बाहर निकाला गया। पायलट सुरक्षित है।
Recommended Video
बता दें कि सुषमा अंधारे महाराष्ट्र की राजनीति में सक्रिय हस्ती हैं। वह व्याख्याता के साथ लेखिका भी हैं। सुषमा के पास पॉलिटिकल साइंस से डॉक्टरेट और मास्टर की डिग्री है। उन्हें आदिवासी समुदाओं के लिए काम के लिए जाना जाता है
सुषमा बौद्ध धर्म को मानती हैं। वह उद्धव बाला साहेब ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना का हिस्सा हैं। वह अपने भाषणों के लिए जानी जाती हैं। जुलाई 2022 में वह शिवसेना में शामिल हुई थीं।












Click it and Unblock the Notifications