Uddhav Thackeray दशहरा रैली में शिंदे पर जमकर बरसे, कहा- कटप्पा बनकर हमें धोखा दिया
मुंबई, 05 अक्टूबर: दशहरा के खास मौके पर शिवसेना नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शिवाजी पार्क में मेगा रैली को संबोधित कर अपना शक्ति प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने सीएम एकनाथ शिंदे पर जमकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने अपने संबोधन में एकनाथ शिंदे को कटप्पा कहते हुए कहा कि महाराष्ट्र की जनता कभी भी उनको माफ करने वाली नहीं है।

उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना ने दशहरे के मौके पर मुंबई के शिवाजी पार्क में 'रावण दहन' किया। इस दौरान शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे ने मुंबई के दादर के शिवाजी पार्क में दशहरा रैली को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी वार्षिक परंपरा के अनुसार, 'रावण दहन' समारोह होगा, लेकिन इस वर्ष का रावण अलग है। समय के साथ रावण भी बदल जाता है। वह अब तक 10 सिर वाला हुआ करता था... उसके पास अब कितने सिर हैं? वह 50 गुना अधिक विश्वासघात कर रहे हैं।
#WATCH | As per our yearly tradition, there will be a 'Ravana Dahan' ceremony, but the Ravana of this year is different. With time, Ravana also changes... He used to be 10-headed till now...how many heads does he have now? He is 50 times more betraying: Uddhav Thackeray pic.twitter.com/Sdubi0q6Fm
— ANI (@ANI) October 5, 2022
उद्धव ठाकरे ने कहा कि मुझे केवल एक ही बात बुरी लगी जिससे पर मुझे गुस्सा आता है कि जब मुझे अस्पताल में भर्ती कराया गया, तो जिन लोगों को मैंने (राज्य की) जिम्मेदारी दी, वे कटप्पा बन गए और हमें धोखा दिया... वे मुझे काट रहे थे और सोच रहे थे कि मैं अस्पताल से कभी नहीं लौटूंगा। ठाकरे ने आगे कहा कि जिन्हें हमने सब कुछ दिया, उन्होंने हमारे साथ विश्वासघात किया और जिन्हें कुछ नहीं दिया, वे सब एक साथ हैं। यह सेना एक या दो की नहीं बल्कि आप सभी की है। जब तक आप मेरे साथ हैं, मैं पार्टी का नेता रहूंगा।












Click it and Unblock the Notifications