'पीएम मोदी के रिटायरमेंट का समय आ गया है इसलिए', शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत के बयान पर भड़क उठी भाजपा
Maharashtra News: महाराष्ट्र शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। एक बार फिर उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने ऐसा बयान दिया है जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी भड़क उठी है।
दरसअल, संजय राउत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए उनके रिटायरमेंट को लेकर बयान दिया है। संजय राउत के बयान के बाद राजनीति गरमा गई है और बहस छिड़ चुकी है।

दरसअल, संजय राउत ने कहा प्रधानमंत्री जीके रिटायरमेंट का समय आ गया है, इसीलिए प्रधामंत्री नरेंद्र मोरदी जंगल में जाकर आनंद ले रहे हैं।' राउत का ये तंज प्रधानमंत्री मोदी के जंगल सफारी के बाद आया है।
बता दें विश्व वन्यजीव दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के जूनागढ़ जिले में स्थित गिर वन्यजीव अभयारण्य का दौरा किया। सोमवार, 3 मार्च को अपने दौरे के दौरान उन्होंने जंगल सफारी का आनंद लिया, एशियाई शेरों को करीब से देखा और वन्यजीव संरक्षण और जैव विविधता के महत्व के बारे में जानकारी हासिल की। सफारी में कई केंद्रीय मंत्री और वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।
जंगल सफ़ारी पूरी करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने अपने अनुभव सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किए, जिस पर लोगों की ओर से कई तरह की प्रतिक्रियाएं आईं। ये तस्वीरें विवाद का विषय बन गई हैं, विपक्षी दलों ने मौजूदा महत्वपूर्ण राष्ट्रीय मुद्दों के बीच सफ़ारी को प्राथमिकता देने के लिए उन पर निशाना साधा है।
संजय राउत के बयान पर भड़की भाजपा ने क्या कहा?
संजय राउत की टिप्पणी पर भाजपा की ओर से तीखी प्रतिक्रिया हुई है, पार्टी नेताओं ने उनके शब्दों की निंदा करते हुए उन्हें प्रधानमंत्री के प्रति अपमानजनक बताया है। नेताओं ने राउत के बयान को गैरजिम्मेदाराना करार देते हुए उन पर मोदी की लोकप्रियता के डर से प्रधानमंत्री की प्रतिष्ठा को धूमिल करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति कर रहा है और इस प्रगति को कमजोर करने के लिए विपक्षी नेताओं की निंदा की है।












Click it and Unblock the Notifications