'शिवाजी हुए पुराने' वाले बीएस कोश्यारी के बयान पर मचा भूचाल, संजय राउन ने बोले- इस्तीफा दे राज्यपाल

'शिवाजी हुए पुराने' वाले बीएस कोश्यारी के बयान पर मचा भूचाल, संजय राउन ने बोले- इस्तीफा दे राज्यपाल, BJP मांगे

Shiv Sena MP Sanjay Raut: राज्यपाल बीएस कोश्यारी (BS Koshyari) के दिए एक बयान से महाराष्ट्र (Maharashtra) की सियासत गरमा गई है। तो वहीं, शिवसेना सांसद संजय राउत (Shiv Sena MP Sanjay Raut) ने राज्यपाल बीएस कोश्यारी के इस्तीफे की मांग करते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर भी निशाना साधा है। राउत ने कहा कि बीजेपी को भी माफी मांगनी चाहिए और महाराष्ट्र के राज्यपाल को तुरंत पद से हटा देना चाहिए।

Recommended Video

      Maharashtra: राज्यपाल Bhagat singh Koshyari के इस बयान पर भड़के Sanjay Raut | वनइंडिया हिंदी *News
      Shiv Sena MP Sanjay Raut

      'शिवाजी पुराने जमाने के रोल मॉडल'
      दरअसल, राज्यपाल बीएस कोश्यारी मराठवाड़ा विश्नविद्यालय के कार्यक्रम में पहुंचे थे। जहां उन्होंने कहा, 'अगर कोई आपसे पूछे कि आपका आदर्श कौन है? आपको इसकी तलाश में बाहर जाने की जरूरत नहीं है। आप उन्हें यहीं महाराष्ट्र में पाएंगे। छत्रपति शिवाजी महाराज अब पुराने जमाने के आदर्श हैं, मैं नए युग की बात कर रहा हूं, आपको बाबा साहेब अंबेडकर से लेकर नितिन गडकरी तक नए सभी यहीं मिल जाएंगे।'

      राज्यपाल दे इस्तीफा, बीजेपी मांगे माफी: संजय राउत
      महाराष्ट्र के राज्यपाल बीएस कोश्यारी (Maharashtra Governor BS Koshyari) के इस बयान के बाद शिवसेना सांसद संजय राउत ने उनके इस्तीफे का मांग की है। संजय राउत ने कहा, छत्रपति शिवाजी महाराज के इस अपमान के बाद बीजेपी को माफी मांगनी चाहिए और राज्यपाल को यहां से हटाना चाहिए। राज्यपाल खुद इस्तीफा दें। राउत ने कहा कि छत्रपति शिवाजी पुराने युग के आदर्श कैसे हो सकते हैं, जब राज्य व देश आज भी उनके आदर्शों का पालन करता है और करता रहेगा।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+