संजय राउत ने अमित शाह से फोन कर पूछा- क्यों कर रहे तंग, क्या मुझसे क्या दुश्मनी है?
मुंबई, 15 फरवरी: शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा है कि भाजपा के इशारे पर केंद्रीय एजेंसियां हमारी पार्टी के नेताओं को परेशान कर रही हैं। इन एजेंसियों का इस्तेमाल कर हमारे नेताओं पर दबाव बनाया जा रहा है लेकिन हम बताना चाहते है कि शिवसेना किसी से नहीं डरती। हमारी पार्टी नेताओं को परेशान करने वाले समझ लें, उनसे साल 2024 के बाद निपटा जाएगा। राउत ने कहा, मैंने अमित शाह को फोन कर पूछा कि क्या मुझसे कोई दुश्मनी है। मैंने उससे कहा कि अगर मुझे कोई समस्या है तो मुझे गिरफ्तार कर लो लेकिन मेरे दोस्तों और परिवार को परेशान मत करो। मैंने उनसे कह दिया है कि ईडी मेरे घर आकर मुझे गिरफ्तार कर सकती है।

हमारी सरकार पांच साल चलेगी
शिवसेना दफ्तर में संजय राउत ने कहा कि कई भाजपा नेता कह रहे हैं कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र की एमवीए सरकार 10 मार्च को गिर जाएगी। ये बातें तब शुरू हुईं जब मैंने वेंकैया नायडू को लिखा। भाजपा नेता समझ लें कि उनकी सरकार को गिराने की चाहत पूरी होने वाली नहीं है, हमारी सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी।
उद्धव ठाकरे परिवार पर आरोप बेबुनियाद
शिवसेना के सीनियर नेता संजय राउत ने ठाकरे परिवार पर कई बंगले होने के भाजपा के होनों को भी बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा, भाजपा नेता आरोप लगा रहे हैं कि अलीबाग में ठाकरे परिवार ने 19 बंगले बनाए हैं। मैं सभी पत्रकारों को पिकनिक के लिए इन बंगलों में ले जाऊंगा, अगर बंगले नहीं मिले तो आरोप लगाने वाले भाजपा नेताओं को उनकी जगह दिखाई जानी चाहिए।
किरीट सोमैया को किया जाए गिरफ्तार
Recommended Video
संजय राउत ने कहा कि पीएमसी बैंक घोटाले में बीजेपी नेता किरीट सोमैया और उनके बेटे को बचाया जा रहा है। पीएमसी घोटाले में किरीट सोमैया और उनके बेटे को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। आखिर ये निकॉन इंफ्रा कंस्ट्रक्शन कंपनी किसकी है? क्या पीएमसी केस के आरोपी राकेश वाधवान और सोमैया का बेटा है इस कंपनी में पार्टनर नहीं हैं।
केंद्र पर हमलावर हैं राउत
संजय राउत की ओर से बीजेपी पर लगातार हमले हो रहे हैं। एक दिन पहल भी राउत ने कहा था कि अब तक हमने बहुत बर्दाश्त किया है लेकिन अब बर्बाद करेंगे। आने वाले कुछ दिनों में महाराष्ट्र बीजेपी के साढ़े तीन लोग जेल की सलाखों के पीछे होंगे। बता दें कि केंद्रीय एजेंसियों के शिवसेना नेताओं पर हाल ही कार्रवाई से राउत काफी खफा हैं। संजय राउत के परिवार भी केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने कार्रवाई की है। जिस पर संजय राउत कह रहे हैं कि ठाकरे परिवार और शिवसेना पर जानबूझकर कीचड़ उछाला जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications