"शिवसेना" और तीर-धनुष चिन्‍ह मिलने पर गदगद शिंदे पहुंचे बाला साहेब ठाकरे स्‍मारक, अर्पित की पुष्‍पांजलि

शिवसेना" और तीर-धनुष चिन्‍ह मिलने पर गदगद शिंदे पहुंचे बाला साहेब ठाकरे स्‍मारक, अर्पित की पुष्‍पांजलि

eknath

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के प्रतिनित्‍व वाली शिवसेना को शुक्रवार को बड़ी जीत हासिल हुई है। चुनाव आयोग ने आज एकनाथ शिंदे गुट के पक्ष में आदेश दिया कि पार्टी का नाम "शिवसेना" और पार्टी का प्रतीक "धनुष और तीर" एकनाथ शिंदे गुट के पास रहेगा। बाला साहेब ठाकरे द्वारा स्‍थापित शिवसेना का चुनाव चिन्‍ह पर अधिकार मिलने के बाद महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे मुंबई में स्थित बाला साहेब ठाकरे की स्‍मारक पर मत्‍था टेकने पहुंचे और उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

यह सब बालासाहेब ठाकरे के आशीर्वाद से हुआ है

चुनाव आयोग के बाद शिवसेना का चुनाव चिन्‍ह धनुष-तीर पर अधिकार मिलने के बाद महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा यह सब बालासाहेब ठाकरे के आशीर्वाद से हुआ है। उनके आशीर्वाद से हमने सरकार बनाई और उनकी विचारधारा को आगे बढ़ा रहे हैं। इसलिए हम चुनाव आयोग के इस आदेश का स्वागत करते हैं।

2019 में बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा को बेच दिया था

उद्धव ठाकरे द्वारा एकनाथ शिंदे गुट को कथित तौर पर 'चोर' कहे जाने पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा 50 विधायक, 13 सांसद, सैकड़ों जनप्रतिनिधि और लाखों कार्यकर्ता चोर हैं। आप आत्मनिरीक्षण करें कि यह दिन क्यों आया है? शिंदे ने उद्धव ठाकरे का नाम लिए कहा आपने 2019 में बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा को बेच दिया।

चुनाव चिन्‍ह 'धनुष और तीर' को गिरवी रख दिया था

शिंदे ने कहा उन्‍होंने (उद्धव ठाकरे गुट ने) 2019 में शिवसेना के चुनाव चिन्‍ह 'धनुष और तीर' को गिरवी रख दिया था। हमने बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा और 'धनुष और तीर' को सुरक्षित रखाा । मैं इस पवित्र कार्य के लिए चुनाव आयोग को धन्यवाद देता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+