शिंदे सरकार ने शुरू की 'तीर्थ यात्रा योजना', सीनियर सिटीजन को मुफ्त में कराएगी तीर्थयात्रा
Mukhyamantri Teerth Darshan Yojana: वरिष्ठ नागरिक यानी सीनिय सिटीजन के लिए महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार ने बड़ी घोषणा की है। शिंदे सरकार ने राज्य के सभी वरिष्ठ नागरिकों के लिए 'मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना' शुरू करने का ऐलान किया है।
इस योजना का ऐलान करते हुए सीएम शिंदे ने कहा कि राज्य के सभी धर्मों के वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थ स्थलों की यात्रा कराने के उद्देश्य से यह नई तीर्थयात्रा योजना बनाई गई है। कहा कि इस योजना से उन बुजुर्ग व्यक्तियों को लाभ प्राप्त होगा, जो किसी कारणवश तीर्थ यात्रा नहीं कर पाते।

सीएम शिंदे ने इस मौके पर यह भी कहा कि इस योजना के लिए नीति-नियम तैयार कर सरकार माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थ स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे। इस संबंध में विधानसभा सदस्य प्रताप सरनाईक सुझाव पेश किया था। इसके जवाब में सीएम शिंदे ने आश्वासन दिया कि सरकार सभी धार्मिक पृष्ठभूमि के वरिष्ठ नागरिकों की तीर्थयात्रा की सुविधा प्रदान करेगी।
जिससे उन्हें किसी भी व्यक्तिगत या वित्तीय बाधाओं के बावजूद अपनी आध्यात्मिक आकांक्षाओं को प्राप्त करने में मदद मिलेगी। शिंदे ने कहा, "मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना" नामक योजना सभी धर्मों के वरिष्ठ नागरिकों के लिए होगी।"
सरकार इस योजना के लिए नियम बनाएगी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वरिष्ठ नागरिक, चाहे उनका धर्म कुछ भी हो, वे तीर्थयात्रा कर सकें। उन्होंने कहा कि सूबे में ऐसे बहुत से लोग हैं, जो आर्थि अड़चन की वजह से तीर्थ यात्रा नहीं कर पाते है। इसीलिए राज्य सरकार ने इस योजना की घोषणा की है। इस योजना के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थ स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications