महाराष्ट्र की शिंदे सरकार बेटियों की पढ़ाई के लिए कर रही मदद, जानें डिटेल
Maharashtra girl education Scheme: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राज्य में बेटियां शिक्षित हों इसके लिए हाल ही में बड़ा ऐलान किया है। शिंदे सरकार बेटियों की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता देने का वादा किया है।
ये वित्तीय सहायता बेटियों के परिवार को उनके जन्म से लेकर व्यस्क होने तक की जाएगी। एकनाथ शिंदे सरकार ने कैबिनेट की बैठक के दौरान ये घोषणा की थी।

इस योजना का उद्देश्य महाराष्ट्र की हर बेटी को शिक्षित करना है। आर्थिक तंगी के कारण किसी भी बेटी की पढ़ाई ना रुके इसके लिए सरकार ने ये पहल की है।
जन्म के बाद से ही सरकार करेगी वित्तीय सहायता
सरकार के ऐलान के अनुसार महाराष्ट्र में प्रत्येक बालिका को कुल 1 लाख रुपए प्रदान करना है। यह वित्तीय सहायता एक मुस्त में ना देकर बालिका के जन्म से लेकर बालिग होने तक किस्तों में उसके परिवार को दी जाएगी।
जानें कब-कब मिलेगी धनराशि?
सरकार बालिका के जन्म पर 6,000 रुपए तथा प्रथम कक्षा में प्रवेश लेने पर 6,000 रुपए देगी। जब लड़की छठी कक्षा में पहुँचेगी, तो उसके परिवार को 7,000 रुपये मिलेंगे। ग्यारहवीं कक्षा में प्रवेश करने पर सरकार 8,000 रुपये देगी। अंत में, जब लड़की 18 वर्ष की हो जाएगी, तो उसे 75,000 रुपये की एकमुश्त राशि मिलेगी। जन्म से वयस्क होने तक कुल 1 लाख रुपये मिलते हैं।
यह पहल महाराष्ट्र योजना का हिस्सा है और इसका उद्देश्य राज्य में लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देना है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार इस योजना के माध्यम से लड़कियों की शिक्षा का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है।












Click it and Unblock the Notifications