Good news: शिंदे सरकार ने किया ऐलान, महाराष्ट्र के लोगों को साल भर में मिलेगा 3 फ्री सिलेंडर
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के प्रतिनिधित्व वाली सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के लोगों को बड़ी सौगात दी है।
शुक्रवार को विधानसभा के मानसून सत्र में महाराष्ट्र सरकार के उपमुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि सीएम अन्न छात्र योजना के तहत सभी परिवारों को हर साल 3 मुफ्त सिलेंडर दिया जाएगा।

बता दें विधानसभा सत्र में राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने सभी परिवारों को हर साल 3 मुफ्त सिलेंडर देने का ऐलान करने के साथ महिलाओं के लिए बड़ी योजना का ऐलान भी किया। माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव से पहले इस घोषणा को सरकार लागू कर सकती है।
उपमुख्यमंत्री ने इस योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हमारी सरकार मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन की घोषणा कर रहे हैं। जिसके तहत राज्य क सभी महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये दिए जाएंगे। योजना जुलाई 2024 से लागू की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications