Sheetal Mhatre Morphed Video: संजय राउत उद्धव खेमे पर लगते गंभीर आरोपों पर क्या बोले?

Sheetal Mhatre Morphed video के कारण सुर्खियों में हैं। वायरल वीडियो प्रकरण को शिवसेना के उद्धव ठाकरे गुट से जोड़ा जा रहा है। उद्धव खेमे के सांसद संजय राउत ने इस मामले में बयान दिया है। जानिए राउत ने क्या कहा?

Sheetal Mhatre

Sheetal Mhatre Morphed video viral होने के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के गुट से जुड़े नेता-कार्यकर्ता अरेस्ट हुए हैं। Uddhav Thackeray Shiv Sena को अपना बताने का संघर्ष सुप्रीम कोर्ट में कर रहे हैं। इसी बीच शिवसेना की महिला नेता शीतल म्हात्रे की वीडियो से छेड़छाड़ का मामला उनकी छवि पर बड़ा धक्का साबित हो सकती है। इसी बीच उद्धव के करीबी और शिवसेना सांसद Sanjay Raut ने इस मामले में बयान दिया है।

शीतल म्हात्रे और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना से विधायक प्रकाश सुर्वे की वायरल वीडियो से छेड़छाड़ किए जाने, अश्लील म्यूजिक लगाने और छवि को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगा है। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक उद्धव बालासाहेब ठाकरे (UBT) गुट का सोशल मीडिया संलाचन से जुड़ा बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स में पकड़े गए एक युवक को उद्धव के बेटे और MLA आदित्य ठाकरे का करीबी बताया गया। इन गिरफ्तारियों और गंभीर आरोपों के बीच उद्धव के करीबी शिवसेना सांसद संजय राउत ने युवकों को अरेस्ट किए जाने पर सवाल खड़े किए हैं।

VIDEO की जांच के बाद ही हो गिरफ्तारी

शीतल और प्रकाश सुर्वे वायरल वीडियो प्रकरण में एबीपी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार संजय राउत ने कहा, युवकों की गिरफ्तारियां गलत हैं। उन्होंने कहा, दिल्ली में होने के कारण उन्हें मुंबई की घटना और वायरल वीडियो मामले के संबंध में पूरी जानकारी नहीं है। इसके बावजूद उनका मानना है कि किसी को भी अरेस्ट किए जाने के पहले वीडियो की जांच होनी चाहिए। वीडियो की प्रमाणिकता की पुष्टि होनी चाहिए।

शिवसेना MLA प्रकाश सुर्वे क्यों खामोश हैं?

राउत ने सवाल किया कि वीडियो के आधार पर शिवसेना MLA प्रकाश सुर्वे की छवि पर भी हमला किए जाने की बातें सामने आई हैं, लेकिन प्रकाश सुर्वे ने अभी तक अपना मुंह क्यों नहीं खोला? उन्होंने कहा, मानहानि जैसी बातें केवल महिलाओं के लिए नहीं होतीं। प्रकाश सुर्वे भी इस मामले से जुड़े हैं। उथल-पुथल के बावजूद वे शांत और अज्ञात लोकेशन पर क्यों हैं?

Morphed VIDEO मामले में SIT जांच

अपनी बेबाक टिप्पणी के लिए मशहूर संजय राउत ने कहा, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट के नेता बदनामी और मानहानि की दुहाई देते फिर रहे हैं। अगर मामला वास्तविक है तो कंप्लेन होनी चाहिए, लेकिन लाखों लोगों के बीच पहुंच चुकी वीडियो के मामले में कितने लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी? सरकार को बताना चाहिए कि महाराष्ट्र में हर दिन हो रही घटनाओं की जांच के लिए भी क्या स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) का गठन किया जाएगा।

महिलाओं के सम्मान और राजनीतिक प्रतिशोध पर क्या बोले?

महिलाओं के सम्मान से जुड़े एक सवाल पर राउत ने कहा, सरकार किसी भी पार्टी की क्यों न हो, महिलाओं का सम्मान होना चाहिए। महिला का शोषण करने की इजाजत किसी को नहीं दी जा सकती। हालांकि, उन्होंने ये भी जोड़ा कि राजनीति में प्रतिशोध और बदले की भावना से किए जाने वाले काम का जवाब सियासी कार्रवाई से ही दिया जा सकता है। बहरहाल, IPS की अगुवाई में बनी छह टीमें मामले के हर पहलू की पड़ताल कर रही हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि शीतल म्हात्रे मॉर्फ्ड वीडियो वायरल होने के मामले की पूरी हकीकत क्या है?

Recommended Video

    Maharashtra की सत्ता पर बेईमान और चोर बैठे हैं, Sanjay Raut ने किस पर साधा निशाना | वनइंडिया हिंदी

    क्या है पूरा मामला

    शिवसेना की महिला नेता शीतल म्हात्रे और प्रकाश सुर्वे का एक मॉर्फ्ड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। इसमें शीतल विधायक प्रकाश के गाल पर चुम्बन करती दिख रही हैं। आरोप है कि वीडियो को एडिट कर उसमें अश्लील गाने डाले गए और इसे इंटरनेट पर वायरल कर दिया गया। वीडियो में दोनों नेताओं को मुख्यमंत्री सहित पार्टी के अन्य नेताओं के साथ एक रोड शो के दौरान हाथ हिलाकर भीड़ का अभिवादन करते देखा जा सकता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+