शरद पवार की दो टूक, मेरी विचारधारा को धोखा देने वाले मेरी तस्वीर का इस्तेमाल ना करें

महाराष्ट्र में नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी में पड़ी फूट के बाद पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि जिन्होंने उनकी विचारधारा के साथ धोखा किया है उन्हें मेरी तस्वीर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

शरद पवार ने पत्रकारों से कहा कि सिर्फ एक ही पार्टी है जिसका मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष हूं और जयंत पाटिल प्रदेश अध्यक्ष हैं, वो मेरी तस्वीर का इस्तेमाल कर सकते हैं। मेरी जीते जी यह मेरा अधिकार है कि मेरी तस्वीर का इस्तेमाल कौन करेगा।

sharad pawar

मेरी विचारधारा को धोखा
जिन लोगों ने मेरी विचारधारा को धोखा दिया है, जिनका मेरी विचारधारा से मतभेद है, वो मेरी तस्वीर का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। बता दें कि जिस तरह से अजित पवार ने आठ विधायकों के साथ भाजपा-शिवसेना को समर्थन दिया और महाराष्ट्र सरकार में शामिल हुए उसके दो दिन बाद शरद पवार का यह बयान सामने आया है।

अजित पवार के दफ्तर में शरद पवार की तस्वीर
शरद पवार के बयान को दोहराते हुए एनसीपी के प्रवक्ता महेश तापसे ने कहा कि जो लोग शरद पवार को अपना नेता नहीं मानते हैं उन्हें उनकी तस्वीर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। गौर करने वाली बात है कि अजित पवार के खेमे के दफ्तर में शरद पवार की तस्वीर नजर आने के बाद शरद पवार ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि मेरी तस्वीर का इस्तेमाल ना करें।

विधानसभा पहुंचा मामला
बता दें कि अजित पवार के खेमे ने जयंत पाटिल को एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया है। वहीं पाटिल ने इस पूरे मतभेद के बाद विधानसभा स्पीकर को याचिका दायर करके अजित पवार और उनके साथियों को निष्कासित करने की अपील की है।

5 जुलाई को बैठक
इस बीच शरद पवार और अजित पवार दोनों ने 5 जुलाई को पार्टी के सभी विधायकों, विधान परिषद के सदस्यों और नेताओं की बैठक बुलाई है। ऐसे में देखने वाली बात है कि 5 जुलाई को कौन-कौन सा नेता किस खेमे में नजर आता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+