Sharad Pawar: 'सावरकर ने कई प्रगतिशील बातें कीं, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता', बोले शरद पवार

वीर सावरकर विवादों के बीच शरद पवार ने कहा कि हमें इनका प्रगतिशील पक्ष लेना चाहिए। वीर सावरकर ने अच्छी और प्रगतिशाली बातें की।

भगवंत मान

Sharad Pawar: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने वीर सावरकर विवाद के बीच अपना बयान दिया है। शरद पवार ने शनिवार को कहा कि सावरकर ने कई अच्छी और प्रगतिशील बातें कहीं, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। जैसा कि मैंने पहले भी कहा था कि हमें सावरकर का प्रगतिशील पक्ष देखना चाहिए। आज वे हम सबके बीच नहीं हैं, इसलिए जो यहां नहीं हैं उनके बारे में किसी विषय पर चर्चा करने की जरूरत नहीं है। सावरकर कोई राष्ट्रीय मुद्दा नहीं है।

शरद पवार ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि राहुल गांधी का लंदन भाषण वाला मुद्दा इतना महत्वपूर्ण है, क्योंकि ऐसा नहीं है कि आज आलोचना की जा रही है, अतीत में भी नेताओं ने सरकार की आलोचना की है। केवल अब ऐसे मुद्दों को बार-बार उठाया जा रहा है। अगर देश में किसी मुद्दे पर लोगों को समस्या है और कोई उनकी बात करता है तो उन मुद्दों पर ध्यान दिया जाना चाहिए।

मानहानि मामले में संसद की सदस्यता रद्द होने के बाद राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर जमकर हमला बोला था। माफी मांगने के सवाल पर राहुल गांधी ने कहा था कि मेरा नाम सावरकर नहीं है, मेरा नाम गांधी है। गांधी किसी से माफी नहीं मांगते हैं।

Recommended Video

    Sharad Pawar, Adani मामले में JPC किस बड़ी वजह से नहीं चाहते? | NCP | Gautam Adani | वनइंडिया हिंदी

    राहुल गांधी ने सावरकर पर जो बयान दिया था, अब उनसे माफी की मांग की जा रही। इस मुद्दे को लेकर सहयोगी शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) ने भी कांग्रेस नेता की निंदा की। उनके बाद अब मामले में वीर सावरकर के पोते रंजीत सावरकर का बयान सामने आया है, साथ ही उन्होंने राहुल से माफी से जुड़े सबूत मांगे। न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए रंजीत सावरकर ने कहा कि राहुल गांधी कह रहे हैं कि वो माफी नहीं मांगेंगे क्योंकि वो सावरकर नहीं हैं, मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि वे ऐसे दस्तावेज दिखाएं, जिनमें सावरकर ने माफी मांगी हो।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+