शरद पवार आज सीएम एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस से करेगे मुलाकात
नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी के मुखिया शरद पवार आज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस से मुलाकात करेंगे। यह मुलाकात आज रात डिनर के दौरान होने जा रही है। जिस तरह से मुंबई क्रिकेट असोसिएशन के चुनाव से पहले यह मुलाकात होने जा रही है उसको लेकर अलग-अलग तरह की अटकलें लग रही हैं। हालांकि दोनों ही ओर से यह कहा हगया है कि यह मुलाकात राजनीतिक नहीं है। कहा जा रहा है कि कई नेता इस दौारन क्रिकेट का जश्न मनाने के लिए मिल रहे हैं।

भाजपा के सूत्र की मानें तो वानखेड़े स्टेडियम के गरवारे क्लब में आज रात को शरद पवार, एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस व अन्य नेताओं की मुलाकात होने जा रही है। यह मुलाकात डिनर पर होगी। एमसीए काफी प्रतिष्ठित संगठन है, ऐसे में यह मुलाकात इसी से संबंधित है। यह मुलाकात पूरी तरह से क्रिकेट से जुड़ी हुई है। हालांकि देखने वाली बात यह होगी कि क्या इस मुलाकात के दौरान आगामी चुनाव में पदों को लेकर भी चर्चा होगी। गौर करने वाली बात है कि शरद पवार बीसीसीआई के अध्यक्ष रह चुके हैं और मुंबई क्रिकेट असोसिएशन पर उनका काफी प्रभाव है।
बता दें कि हाल ही में बीसीसीआई अध्यक्ष का चुनाव हुआ है, जिसमे रोजर बिन्नी बीसीसीआई के नए अध्यक्ष बने हैं। सौरव गांगुली का तीन साल का बीसीसीआई अध्यक्ष पद का कार्यकाल खत्म होने के बाद अब यह जिम्मेदारी रोजर बिन्नी को मिली है। सौरव गांगुली को दूसरा कार्यकाल नहीं दिए जाने पर काफी विवाद भी हुआ था। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया था कि राजनीतिक विद्वेष की वजह से सौरव गांगुली को दूसरा कार्यकाल नहीं दिया गया है। गांगुल भाजपा में शामिल नहीं हुए यही वजह है कि उन्हें नजरअंदाज किया गया है, जोकि कतई ठीक नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications