इस्तीफा वापस लेने के बाद शरद पवार की पहली प्रतिक्रिया, बताया क्यों अपने फैसले से पीछे हटे?

एनसीपी नेता शरद पवार ने पार्टी चीफ के पद से खुद को अलग करने का फैसला वापस लेने के बाद कार्यकर्ताओं के बीच पहली प्रतिक्रिया दी।

Sharad Pawar after withdraw resignation

Sharad Pawar after withdrawing resignation: एनसीपी नेता शरद पवार के इस्तीफा वापस लेने के निर्णय के बाद रांकपा प्रमुख को लेकर लग रहे कयासों पर विराम लग गया है। एनसीपी कार्यकर्ताओं के बीच पार्टी प्रमुख पद से खुद को अलग करने का निर्णय लेते हुए शरद पवार ने कहा कि वे अपने दल के वरिष्ठ नेताओं के प्रस्ताव का सम्मान करते हैं।

शरद पवार राष्ट्रवादी कांग्रेस (NCP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद इस्तीफा देने के बाद महज तीन दिन के भीतर अपने निर्णय से पलट गए। उन्होंने कहा कि एनसीपी के कई कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को मेरे निर्णय से दुख पहुंचा है। उनका प्रस्ताव था कि मैं अपने निर्णय पर फिर से विचार करूं। ऐसे में उनका सम्मान करते हुए मैंने उनके प्रस्ताव पर विचार करना उचित समझा। पवार ने कहा कि वे अपनी तरफ से लोगों की भावनाओं का अनादर नहीं कर सकते।

Recommended Video

      Mahua Moitra ने Anil Dujana एनकाउंटर पर उठाए सवाल, Yogi सरकार से पूछे सवाल | TMC | वनइंडिया हिंदी

      एनसीपी चीफ ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणा करते हुए कहा, "मैं आपकी भावनाओं का अपमान नहीं कर सकता। आपके प्यार की वजह से मुझसे इस्तीफा वापस लेने की मांग और एनसीपी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा पारित प्रस्ताव का मैं सम्मान कर रहा हूं। मैं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटने का अपना फैसला वापस लेता हूं।"

      यह भी पढ़ें: शरद पवार ने अपनी किताब में की देवेंद्र फडणवीस की तारीफ, कहा- वो सुलह के पक्ष में थे, वे मातोश्री...

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+