'शरद गुट कांग्रेस में विलय की कोशिश में', अजित खेमे के नेता का बड़ा दावा

महाराष्ट्र में एक बार फिर राजनीतिक उथल- पुथल की भूमिका तैयार हो रही है। आईएमडीए में शामिल शरद गुट को लेकर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार गुट के नेता सुनील तटकरे ने बड़ी बात कही है। उन्होंने दावा किया कि शरद गुट के कई नेता कांग्रेस के संपर्क में हैं। अजित खेमे के नेता के इस दावे के बाद एक बार फिर महाराष्ट्र में एक फिर जोड़ तोड़ की राजनीति को लेकर बयानबजी का दौर शुरू होने की उम्मीद है।

अजित पवार के नेतृत्व वाले समूह की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष सुनील तटकरे के मुताबिक, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के शरद पवार के नेतृत्व वाले गुट के कुछ विधायक कांग्रेस में विलय करना चाहते हैं। तटकरे ने दावा शुक्रवार को संवाददाताओं से बातचीत के दौरान किया।

Sharad group is trying to merge with Congress

वहीं दूसरी ओर तटकरे के बयान पर शरद गुट ने फलटवार किया है। शरद गुट के प्रवक्ता क्लाइड क्रैस्टो ने कहा, "तटकरे भाजपा को खुश करने की कोशिश में हैं। वे इसीलिए ऐसा बयान दे रहे हैं। वे (तटकरे) जानते हैं कि उनकी पार्टी राज्य में एक भी लोकसभा सीट नहीं जीत पाएगी। ऐसे में वे चर्चा में बने रहने और भाजपा को खुश करने के लिए ऐसी टिप्पणियां कर रहे हैं।"

सुनील तटकरे ने दावा किया कि एनसीपी (शरद पवार) के पांच से छह विधायक कांग्रेस नेतृत्व से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं।

लोकसभा चुनाव के तहत निर्वाचन प्रक्रिया अंति दौर में है। वहीं महाराष्ट्र में विधान परिषद चुनाव होने हैं। स्नातक और शिक्षकों के लिए निर्धारित 4 विधान परिषद निर्वाचन क्षेत्रों पर चुनाव होना है। ऐसे में तटकरे के दावे को लेकर एक बार फिर सरगर्मियां बढ़ सकती हैं।

इससे पहले विधान परिषद चुनाव में कांग्रेस कैंडिटेट को लेकर स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि उनकी पार्टी विधान परिषद के लिए 2 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। स्नातक और शिक्षकों के लिए निर्धारित 4 विधान परिषद निर्वाचन क्षेत्रों पर चुनाव होना है। पटोले ने कहा कि उम्मीदवारों और निर्वाचन क्षेत्रों के नाम 2 जून को घोषित किए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+