Mumbadevi Seat: राजस्‍थान की बहू शाइना एनसी का इंटरव्‍यू, बोलीं-इंपोर्टेड माल कहने पर मेरे पास थे ये 2 रास्‍ते

Shaina NC Mumbadevi Shinde Shiv Sena Candidate: महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में मुम्‍बई की VIP Seat सीट मुंबादेवी के परिणाम पर राजस्‍थान की भी नजर है। क्‍योंकि मुंबादेवी विधानसभा क्षेत्र से शिवसेना (शिंदे गुट) प्रत्‍याशी शाइना एनसी राजस्‍थान की बहू हैं। एक नवंबर को शिवसेना (UBT) के सांसद अरविंद सावंत ने शाइना एनसी को 'इंपोर्टेड माल' कह दिया था, जिसका जवाब शाइना ने 'महिला हूं माल नहीं' से दिया।

पेशे से फैशन डिजाइनर शाइना एनसी पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रही हैं। मुंबई के ग्लैमर वर्ल्ड की चर्चित हस्ती शाइना एनसी ने मुंबादेवी विधानसभा सीट पर चुनाव प्रचार के दौरान दैनिक भास्‍कर को दिए इंटरव्‍यू में अपनी निजी जिंदगी और राजनीति से जुड़ी कई बातें शेयर की हैं।

यह भी पढ़ें- महाराष्‍ट्र में Shaina Nc ने शुरू किया 'महिला हूं माल नहीं' अभियान, 17 सीटों पर शाइना एनसी जैसे प्रत्‍यााशी

Shaina NC Mumbadevi Seat Result

पिता राजपूत, पति मारवाड़ी
साक्षात्‍कार में शाइना एनसी ने बताया कि उनके पिता जी गोंडल के राजपूत हैं। पति मारवाड़ी जैन राजस्‍थानी और मां बोहरा मुस्लिम हैं। वे खुद मुंबईकर हैं। इनका परिवार की तीन पीढ़ियों से साउथ मुंबई में रह रहा है। ननिहाल मदनपुरा और नागपाड़ा में है। 51 वर्षीय शाइना एनसी मुंबई के पूर्व मेयर नाना चुडासमा की बेटी हैं।

इपोर्टेड माल कहने पर मेरे पास थे दो रास्‍ते-शाइना

  • शिवसेना (UBT) से सांसद अरविंद सावंत ने एक नवंबर को विवादित बयान देते हुए कहा था कि 'वो (शाइना एनसी) जिंदगीभर भाजपा में रहीं और अब दूसरी पार्टी में चली गईं। यहां 'इम्‍पोर्टेड माल' नहीं चलता'
  • साक्षात्‍कार में इस पर शाइना एनसी कहती हैं कि सावंत का 'इम्‍पोर्टेड माल' वाला बयान सुनने के बाद मेरे पास दो रास्‍ते थे। एक यह कि मैं चुप बैठ जाऊं और यह मसला मीडिया में एक रात की डिबेट बनकर खत्‍म हो जाए।
  • दूसरा रास्‍ता सख्‍त कदम उठाने का था। स्‍वाभिमानी होने के कारण मैंने दूसरा रास्‍ता चुना। नागपाड़ा पुलिस थाना गई और बीएनएस धारा 79 और 356 (2) के तहत अरविंद सावंत के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। 30 घंटे में ही अरविंद सावंत ने माफी मांग ली थी।

यह भी पढ़ें- मानखुर्द VIP सीट: अबू आसिम आजमी vs नवाब मलिक, UP के 2 दोस्‍त महाराष्‍ट्र में आकर बने 'सियासी दुश्‍मन'

shaina nc mumbadevi seat

2019 में लाडली बहन थी, अब 'इम्पोर्टेड माल' हो गई-शाइना एनसी

शाइना एनसी कहती हैं कि अरविंद सावंत ने साल 2014 और 2019 का लोकसभा चुनाव मोदी के नाम पर लड़ा था। हम सबने सावंत के लिए खूब चुनाव प्रचार किया था। उस वक्‍त मैं उनकी लाडली बहन थी। अब महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में वो कहते हैं कि मैं एक इम्‍पोर्टेड माल हूं। यह महिलाओं के प्रति उनकी सोच और विचार को दर्शाता है।

किन मुद्दों पर चुनाव लड़ रही हैं शाइना एनसी

इंटरव्‍यू में शाइना एनसी कहती हैं कि साउथ मुम्‍बई का मुंबादेवी विधानसभा क्षेत्र सबसे पिछडे़ इलाकों में से एक है। वे यहां के चहुंमुखी विकास के मुद्दों पर चुनाव लड़ रही हैं। यहां के लोग 15 साल से एक ही पुरुष नेता को मौका दे रहे हैं, इसके बावजूद यहां विकास नहीं हो रहा। इसलिए अब वक्त आ गया है कि एक महिला लीडर को भी मौका दिया जाए।

शाइना एनसी vs अमीन पटेल

शाइना एनसी लंबे समय से भाजपा में रही। भाजपा प्रवक्‍ता के रूप में कई डिबेट में हिस्‍सा लिया। मुंबई की मुंबादेवी सीट शिवसेना (शिंदे गुट) के खाते में जाने के बाद शाइना ने BJP छोड़कर शिवसेना (शिंदे गुट) जॉइन कर ली। अब मुंबई में शाइना एनसी का मुकाबला तीन बार के विधायक व कांग्रेस उम्‍मीदवार अमीन पटेल से है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+