महाराष्ट्र में Shaina Nc ने शुरू किया 'महिला हूं माल नहीं' अभियान, 17 सीटों पर शाइना एनसी जैसे प्रत्यााशी
Shaina Nc Imported Maal News: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में 'इंपोर्टेड माल' के बाद अब 'महिला हूं माल नहीं' ट्रेंड में है। मुम्बई की मुम्बादेवी सीट से शिंदे शिवसेना उम्मीदवार शाइना एनसी ने न केवल अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंंट पर 'महिला हूं माल नहीं' वाली प्रोफाइल लगा ली बल्कि #MahilaHoonMaalNahi के साथ अपनी बात भी बेबाकी से रख रही हैं।
शाइना एनसी vs अरविंद सावंत
महाराष्ट्र की महाभारत में 'माल' शिवसेना यूबीटी नेता अरविंद सावंत ने कहा था कि शाइना एनसी पूरी जिंदगी भाजपा में रहीं, लेकिन महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में शिंदे शिवसेना में चली गईं। हमारे यहां इंपोर्टेड माल नहीं चलता। केवल ओरिजिनल माल चलता है। अरविंद सावंत की 'माल' वाली टिप्पणी पर शाइना भड़क गईं और 'महिला हूं माल नहीं' हैशटेग के साथ जवाब देना शुरू कर दिया।
यह भी पढ़ें- Maharashtra Elections: वो तो मेरी! Shaina NC को 'इंपोर्टेड माल' कहने वाले अरविंद सावंत ने दी सफाई

17 प्रत्याशी भाजपा से आयातित
The Economic Times की खबर के अनुसार महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में महायुति गठबंधन का हिस्सा भाजपा खुद तो आधिकारिक तौर पर 152 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, मगर अपने सहयोगी दलों को 17 उम्मीदवार दिए हैं। उन्हीं में से एक हैं शाइना एनसी। मतलब भाजपा के 12 सदस्य एकनाथ शिंदे वाली शिवसेना, 4 सदस्य अजित पवार एनसीपी और आरपीआई में शामिल हो गए और टिकट पाकर चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा से दूसरी पार्टियों में आने की वजह से इन्हें आयातित (Imported) कहां जा रहा है।
पहले BJP में,अब सहयोगी दलों के प्रत्याशी
एकनाथ शिंदे शिवसेना में
1. निलेश राणे, कुदाल-मालवन सीट
2. संजना जाधव-दानवे, कन्नड सीट
3. राजेंद्र गावित, पालघर सीट
4. संतोष शेट्टी, भिवंडी ईस्ट सीट
5. विलास तरे, बोईसर सीट
6. मुरली पटेल, अंधेरी ईस्ट सीट
7. शाइना एनसी, मुम्बादेवी सीट
8. अमोल खटल, संगमनेर सीट
9. अजित पिंगळे, धाराशिव सीट
10. दिग्विजय बागल, करमाला सीट
11. विठ्ठल लंघे, नेवासा सीट
12.बलिराम सिरसकर, बालापुर सीट

अजित पवार एनसीपी में
1. राजकुमार बडोले, अर्जुनी मोरगांव सीट
2. प्रताप पाटील, लोहा कंधार सीट
3. निशिकांत पाटील, वाळवा इस्लामपुर सीट
4. संजय काका पाटील, तासगांव कवठे महांकाल
आरपीआई में
1. अमरजीत सिंह, कलिना सीट

कौन हैं शाइना एनसी? (Who is Shaina Nc)
शाइना एनसी पेशे से मुम्बई की नामी फैशन डिजाइनर रही हैं। फैशन डिजाइनिंग से राजनीति में आईं और टीवी डिबेट में भाजपा प्रवक्ता के तौर पर पार्टी का पक्ष रखती थीं।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में नामांकन दाखिल करने के आखिरी दिन 29 अक्टूबर को शाइना एनसी ने सबको चौंका दिया और भाजपा से पाला बदलकर एकनाथ शिंदे शिवसेना में चली गईं। शिंदे शिवसेना ने इन्हें मुम्बादेवी विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है।
माल वाले बयान पर शाइना एनसी ने क्या कहा?
मीडिया से बातचीत में शिवसेना नेता शाइना एनसी ने कहा, "...मैं शिवसेना (यूबीटी) से संजय राउत के बयान के बारे में पूछना चाहती हूं, जिन्होंने कहा कि उन्हें (अरविंद सावंत) माफी मांगने की जरूरत नहीं है क्योंकि वह (शायना एनसी) "आयातित" हैं... मैं संजय राउत से कहना चाहती हूं कि अगर आपको "माल" शब्द पर कोई आपत्ति नहीं है, तो यह आपकी मानसिकता को दर्शाता है... "महाविनाश अघाड़ी" का आधिकारिक रुख क्या है?... आपने (अरविंद सावंत) एफआईआर दर्ज होने के 30 घंटे बाद माफी मांगी और फिर संजय राउत कहते हैं कि माफी की कोई जरूरत नहीं है..."












Click it and Unblock the Notifications