'पुलिस को छुट्टी पर भेज दो, हिंदू अपनी...', भाजपा विधायक नितेश राणे ने फिर दिया विवादित बयान, भड़की AIMIM
Nitesh Rane controversial Speech: महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव अब नजदीक है। जहां चुनाव में जीत हासिल करने के लिए फूंक-फूंक कर कदम आगे बढ़ा रही हैं वहीं भाजपा के विधायक नितेश राणे लगातार विवादित बयान देकर पार्टी के लिए मुसीबत खड़ी कर रहे हैं।
शुक्रवार को एक बार फिर महाराष्ट्र के भाजपा विधायक नितेश राणे ने ऐसा विवादित भाषण दिया है। मुसलमानों को कथित तौर पर चुनौती देने वाले इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही बवाल मच गया है। राणे विपक्षी पार्टियों के निशाने पर आ चुके हैं और उनकी जमकर आलोचना हो रही है।

राणे ने क्या कहा?
दरअसल संगाली में महाराष्ट्र के सांगली में हाल ही में एक भाषण में, पूर्व केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के बेटे और भाजपा विधायक नितेश राणे ने कहा "पुलिसकर्मियों को एक दिन की छुट्टी पर भेजो, उसके बाद हिंदी अपनी ताकत दिखाएंगे।"
वीडियो हुआ वायरल
इस आईएएनएस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया जिसमें राणे मराठी में ये विवादित बयान देते हुए सुनाई दे रहे हैं।
भड़की AIMIM, बोलीं- कुत्ते भौंकते हैं...
नारायण राणे के इस विवादित बयान पर असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम पार्टी के नेता वारिस पठान ने कड़ी आलोचना की और कहा कि यह बेकार की धमकियां हैं जो मजबूत विरोधियों को डराती नहीं हैं।
वारिस ने कहा "कुत्ते भौंकते रहते हैं, शेर को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। नितेश राणे कहते हैं कि 24 घंटे के लिए पुलिस हटा दो, तुम क्या करोगे, अगर मैंने भी यही कहा होता तो मैं अभी जेल में होता।"
"महाराष्ट्र में दंगे भड़काने की भाजपा की कोशिश"
पठान ने आगे आरोप लगाया कि राणे की टिप्पणी चुनाव से पहले महाराष्ट्र में दंगे भड़काने की भाजपा की एक बड़ी रणनीति का हिस्सा है। उन्होंने दावा किया "नितेश राणे कहते हैं कि मस्जिद में घुसकर मुसलमानों को मारा जाएगा, पहले आओ, अपने दो पैरों पर आओ और स्ट्रेचर पर जाओ, चुनाव के समय भाजपा महाराष्ट्र में दंगे कराना चाहती है और कुछ नहीं।"
Sangli, Maharashtra: BJP leader Nitesh Rane says, "Send the police on 24 hours leave. We Hindus will come out to show our strength..."
Date: 19/09/24 pic.twitter.com/H4EMhsjo6Z
— IANS (@ians_india) September 20, 2024
राणे के भड़काऊ बयान
1 सितंबर को अहमदनगर में सकल हिंदू समाज आंदोलन के दौरान उजागर हुआ था। उन्होंने कथित तौर पर रामगिरी महाराजा का विरोध करने वालों को धमकाते हुए कहा "मैं तुम्हें उसी भाषा में धमकाता हूं जिसे तुम समझते हो और चले जाओ। अगर तुम हमारे रामगिरी महाराजा के खिलाफ कुछ भी करोगे, तो हम तुम्हारी मस्जिदों में घुसकर तुम्हें एक-एक करके मार देंगे, यह बात ध्यान में रखना।" इस विशेष बयान के कारण काफी विरोध हुआ और परिणामस्वरूप महाराष्ट्र पुलिस ने उनके खिलाफ दो एफआईआर दर्ज कीं।












Click it and Unblock the Notifications