'उनकी खूबसूरती देख',शिंदे गुट के MLA के बयान पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, कहा- 'कैसी दिखती हूं ये जानने...'
Sanjay Shirsat and Priyanka Chaturvedi: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले खेमे के विधायक संजय शिरसाट ने रविवार को उस समय विवाद खड़ा कर दिया जब उन्होंने उद्धव बालासाहेब ठाकरे (यूबीटी) सेना की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी के खिलाफ विवादित टिप्पणी की।
विधायक संजय शिरसाट ने दावा किया कि, ''आदित्य ठाकरे ने उनकी (प्रियंका चतुर्वेदी) सुंदरता को देखने के बाद उन्हें राज्यसभा में पद दिया था।'' संजय शिरसाट के इस बयान की आलोचना हो रही हैं। खुद प्रियंका चतुर्वेदी ने उनको करार जवाब दिया है।

'मैं कैसी दिखती हूं और मैं जहां हूं वहां क्यों हूं...'
विधायक संजय शिरसाट की आलोचना करते हुए प्रियंका चतुर्वेदी ने मराठी में ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ''मुझे यह बताने के लिए किसी गद्दार की जरूरत नहीं है कि मैं कैसी दिखती हूं और मैं जहां हूं, वहां क्यों हूं। जिसने 50 बक्सों के लिए अपनी आत्मा और ईमानदारी बेच दी।''
प्रियंका चतुर्वेदी ने आगे लिखा, ''संजय शिरसाट राजनीति और महिलाओं पर अपने खराब विचार प्रदर्शित किए हैं। हैं, वह निश्चित रूप से अपनी टिप्पणियों के जरिए अपना अश्लील चरित्र प्रदर्शित करते हैं, इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि भाजपा ने उन्हें अपने साथ रखा है।''
आदित्य ठाकरे ने भी दिया जवाब
आदित्य ठाकरे ने भी संजय शिरसाट की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी मानसिकता "सड़ी हुई" है। उन्होंने कहा, ''मुझे नहीं पता कि ऐसी सड़ी हुई मानसिकता वाले लोग राजनीति में कैसे टिके हुए हैं।''
हालांकि, बाद में संजय शिरसाट ने इस टिप्पणी के लिए पूर्व सांसद चंद्रकांत खैरे को जिम्मेदार ठहराया, जो उद्धव ठाकरे गुट से हैं। उन्होंने कहा कि चंद्रकांत खैरे ने उन्हें 'प्रियंका चतुर्वेदी की टिकट' वाली बात बताई थी।
प्रियंका चतुर्वेदी कांग्रेस छोड़ने के बाद 2019 में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो गई थीं, जहां उन्होंने राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में कार्य किया है।












Click it and Unblock the Notifications