मुंबई में बढ़ाई गई सुरक्षा, आतंकी हमले को लेकर अलर्ट जारी, त्योहारी मौसम से पहले खुफिया एजेंसियों ने किया सजग
Mumbai On High Alert: देश की आर्थिक राजधानी माने जाने वाली मुंबई में आतंकी हमले का साया मंडरा रहा है।मिली जानकारी के मुताबिक मुंबई में आतंकी हमले को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। देश की खुफिया एजेंसी को इस संबंध में इनपुट मिले हैं कि मुंबई में अधिक सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। बहरहाल आतंकी खतरे को देखते हुए मुंबई में सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा एजेंसी के अलर्ट के बाद मुंबई के कई धार्मिक स्थलों और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मुंबई पुलिस को भीड़भाड़ वाली क्षेत्रों और धार्मिक स्थलों पर "मॉक ड्रिल्स" करने का निर्देश दिया गया है।

शहर के सभी डीसीपी को अपने-अपने जोन में सिक्योरिटी अरेंजमेंट पर खास ध्यान देने के लिए भी कहा गया है। एक अफसर ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस ने क्रॉफर्ड मार्केट इलाके में मॉक ड्रिल आयोजित किया था। यह वह क्षेत्र है, जहां अधिक भीड़ होती है। यहां 2 प्रमुख धार्मिक स्थान भी है। पुलिस ने सिक्योरिटी ड्रिल के संदर्भ में आधिकारिक तौर पर कहा कि सुरक्षा के मद्देनजर यह एक अभ्यास था।
किंतु, अचानक से यह सब क्यों किया जा रहा है इस संदर्भ में उन्होंने कुछ भी नहीं बताया। पुलिस के मुताबिक है कि आगामी त्योहारों और चुनावों को देखते हुए क्रॉफर्ड मार्केट और मुंबई के कई स्थानों पर मॉक ड्रिल किए जा रहे हैं।
एक समाचार न्यूज चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक सू कि मुंबई के सभी मंदिरों को सतर्क रहने का निर्देश दिए गए हैं और एहतियात के तौर पर किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि की रिपोर्ट करने के लिए निर्देशित किया गया है। ज्ञात हो कि त्योहारी सीजन शुरू होने को है. नवरात्रि आने वाले हैं।
जगह-जगह दुर्गा पूजा का उत्सव रहेगा । इसके बाद करवाचौथ और फिर दीपावली आ जाएगी। ऐसे में बाजारों में भी बहुत अधिक भीड़भाड़ रहेगी। वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव भी होने हैं। आतंकियों को ऐसे ही अवसरों की तलाश रहती है, जब त्योहारी मौसम में सभी व्यस्त होते हैं, लिहाजा पुलिस पहले ही अलर्ट मोड पर आ चुकी है।
यह भी पढ़ें CG: शराब ने उजड़ा परिवार, ली बेटे की जान, अब पत्नी बिना जेल में कटेगी जिंदगी












Click it and Unblock the Notifications