BJP महाराष्ट्र को "अडानी राष्ट्र" बनाना चाहती है, वोट के बदले नोट मामले पर संजय सिंह का बीजेपी पर हमला

Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र में चुनाव से एक दिन पहले उस वक्त राजनीतिक तनाव बढ़ गया, जब BJP महासचिव विनोद तावड़े पर बहुजन विकास अघाड़ी (BVA) ने मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए कैश बांटने का आरोप लगाया। BVA कार्यकर्ताओं ने जमकर बवाल काटा और विरार के एक होटल में विनोद तावड़े को घेर लिया। BVA विधायक हितेंद्र ठाकुर ने आरोप लगाया है कि तावड़े के पास मौजूद बैग में एक डायरी थी जिसमें 15 करोड़ रुपये के बंटवारे का जिक्र था। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि तावड़े मतदाताओं में पैसे बांटने के लिए 5 करोड़ कैश लेकर होटल पहुंचे थे।

आप सांसद संजय सिंह ने लगाया आरोप

वहीं, अब इस पूरे मामले को लेकर विपक्ष बीजेपी पर हमलावर है। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भी भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- अडानी करोड़ों रुपये में MLA ख़रीद कर महाराष्ट्र की सरकार गिराता है। BJP सरकार बनाकर महाराष्ट्र में लाखों करोड़ का धंधा अडानी को देती है।

Sanjay Singh

उन्होंने आगे लिखा- BJP अडानी के कालेधन से चुनाव लड़ती है। BJP नेता के हाथ में ये नोटों की गड्डियां अडानी की हैं। BJP महाराष्ट्र को "अडानी राष्ट्र" बनाना चाहती है।

बीजेपी ने आरोपों को बताया निराधार

बीडेपी ने विनोद तावड़े पर लगे आरोपों को खारिज करते हुए इन्हें निराधार और राजनीति से प्रेरित बताया। वरिष्ठ भाजपा नेता सुधीर मुनगंटीवार ने आरोपों का मजाक उड़ाते हुए कहा, "विनोद तावड़े पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव हैं। क्या वह वार्ड स्तर पर पैसा बांटने जा रहे हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+