हाउसिंग घोटाले में आज ईडी के सामने पेश होंगे संजय राउत

नई दिल्ली, 20 जुलाई। शिवसेना सासद संजय राउत की मुश्किल कम होने का नाम नहीं ले रही है। प्रवर्तन निदेशालय ने उन्हें आज मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए समन किया है। इससे पहले 1 जुलाई को ईडी ने उनसे 10 घंटे तक पूछताछ की थी। पात्रा चॉल हाउसिंग कॉम्पलेक्स घोटाल को लेकर ईडी ने उनसे घंटो पूछताछ की थी। अप्रैल माह में ईडी ने राउत के परिवार की इस केस के चलते कई संपत्तियों को अटैच कर दिया था। बता दें कि संजय राउत राज्यसभा सांसद हैं और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के काफी करीबी माने जाते हैं। इस पूरे मामले में किसी भी तरह की भूमिका से संजय राउत ने इनकार किया है।

sanjay raut

पिछली बार जब ईडी के सामने पेश हुए थे तो संजय राउत ने इस घोटाले में अपनी किसी भी तरह की भूमिका से इनकार किया है लेकिन उन्होंने कहा कि मै जांच में पूरा सहयोग करूंगा। उन्होंने कहा कि एजेंसी का काम जांच करना है, हमारा काम जांच में सहयोग करना है। मैं इसलिए यहां आया हूं क्योंकि ईडी ने मुझे बुलाया है। मैं ईडी का सहयोग करूंगा। वहीं संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत से भी ईडी ने पीएमसी बैंक घोटाले में पूछताछ की थी।

शिवसेना लगातार यह आरोप लगाती रही है कि भाजपा बदले की राजनीति के तहत यह कार्रवाई कर रही है। संजय राउथ ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा था कि ईडी, सीबीआई, आयकर विभाग की महत्ता अब कम हो रही है। इससे पहले ये एजेंसी कोई कार्रवाई करती थीं तो लोग इसे गंभीरता से लेते थे। लेकिन पिछले कुछ सालों से ऐसा लगता है कि इन एजेंसियों का काम तभी सामने आता है एक राजनीतिक दल अपना गुस्सा निकालना चाहता है। यही नहीं राउत ने कहा था कि एकनाथ शिंदे की सरकार ईडी सरकार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+