'यूसीसी का विरोध नहीं, पहले ड्राफ्ट आने दीजिए', समान नागरिकता कानून पर बोले संजय राउत
महाराष्ट्र में शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने यूसीसी को लेकर कहा कि समान नागरिकता संहिता को लेकर कोई विरोध नहीं है।
केंद्र सरकार के समान नागरिकता संहिता के परिपालन के लिए चल रही बहस पर पूरे देश में बहस छिड़ी हुई है। इस बीच शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने अपना रुख साफ करते हुए कहा कि कानून का कोई विरोध नहीं हैं, सबसे पहले हमें ड्राफ्ट को देखना होगा।
सांसद संजय राउत ने कहा कि मसौदा आने दीजिए, कोई भी कानून का विरोध नहीं कर रहा। यूसीसी के मसौदे पर (उद्धव ठाकरे गुट की बैठक में) चर्चा हुई है। इससे पहले भी वो 2 जून को इस प्रस्तावित यूसीसी को लेकर कह चुके हैं कि ड्राफ्ट जमा होने के बाद ही वे इस मामले पर कोई टिप्पणी करेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रस्तावित यूसीसी का मसौदा अभी तक सार्वजनिक डोमेन में नहीं डाला गया है। ये न तो आपके (मीडिया) और न ही हमारे पास है। मसौदा पूरा होने दें और फिर हम टिप्पणी करेंगे।
इसके साथ ही महाराष्ट्र में जो राजनैतिक संकट चल रहा है उस पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि एनसीपी इस समय जिस संकट के दौर से गुजर रही है, वही दौर पिछले एक साल से शिवसेना भी झेल रही है। महाविकास अघाड़ी के बैनर तले हम सभी एकजुट हैं।
बता दें कि समान नागरिक संहिता व्यक्तिगत कानून बनाने और लागू करने का एक प्रस्ताव है जो सभी नागरिकों पर उनके धर्म, लिंग को लेकर एक समान होंगे। इस कानून को बीजेपी साल 2019 के लोकसभा चुनाव के घोषणापत्र में लेकर आई थी।












Click it and Unblock the Notifications