"Great महाराज" शिंदे के सम्‍मान पर राउत ने उठाए सवाल, सिंधिया ने घेरा तो शिवसेना (UBT) सांसद ने दिया जवाब

Maharashtra News: महाराष्‍ट्र के उपमुख्‍यमंत्री को एकनाथ शिंदे को 18वें अखिल भारतीय मराठी साहित्‍य सम्‍मेलन में महादजी शिंदे राष्‍ट्रीय गौरव अवार्ड से सम्‍मानित किया गया है। खास ये बात ये है कि शिंदे को ये अवार्ड एनसीपी (SP) प्रमुख शरद पवार ने दिया है। जिस पर महाराष्‍ट्र में विपक्षी महाविकास अघाड़ी में शामिल उद्धव ठाकरे और उनकी शिवसेना (UBT) को तगड़ी मिर्ची लगी है।

एकनाथ शिंदे को ये अवार्ड दिए जाने पर विपक्षी शिवसेना (UBT) के राज्‍यसभा सांसद संजय राउत ने सवाल उठाते हुए ऐसा बयान दिया है जिस पर बवाल मच चुका है। संजय राउत के सवाल उठाने पर भाजपा सांसद ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया ने पटलवार किया तो संजय राउत ने भी सिंधिया पर तंज कसते हुए करारा जवाब दिया है।

Maharashtra News

संजय राउत ने शिंदे के अवार्ड पर क्‍या कहा?

दरअसल, एकनाथ शिंदे को महादजी शिंदे राष्‍ट्रीय गौरव अवार्ड दिए जाने पर संजय राउत ने तंज कसते हुए एक मराठी में पोस्‍ट लिखी थी, जिसमें उन्‍होंने लिखा " क्‍या आप जानते हैं कि यह पुस्‍कार किसने दिया? राजनीतिक नेताओं को दिए जाने वाले ऐसे पुरस्‍कार या तो खरीदे जाते हैं या बेचे जाते हैं।

सिंधिंया ने कसा तंज जो अपना सम्‍मान गंवा चुके हैं...

संजय राउत के इस बयान पर भाजपा सांसद और भाजपा के दिग्गन नेता ज्‍योतियादित्‍य ने उद्धव ठाकरे और उनकी पूरी शिवसेना पर तंज कसते हुए पटलवार किया है। सिंधिया ने कहा " मराठा समाज सब देख रहा है। बाला साहेब के आदर्शो को ठुकराकर, न सिर्फ हिंदुत्‍व बल्कि मराठा स्‍वाभिमान का अपमान करे वाले लोग, मराठा सम्‍मान को क्‍या समझेगें? सिंधिया ने आगे लिखा जो खुद अपने समाज में अपना जनाधार और सम्‍मान गंवा चुके है, वो दूसरों के सम्‍मान से कष्‍ट में हैं।"

संजय राउत ने बोले- "Great महाराज..."

सिंधिया की इस पोस्‍ट को टैग करते हुए संजय राउत ने जवाब दिया। जिसमें राउत ने लिखा "Great महाराज, इतिहास समझिए! वीर महादजी शिंदे एक महान स्वाभिमानी मराठा योद्धा थे, उनके नाम पर पलापुट पुरस्कार देना महादजी शिंदे का अपमान है। एकनाथ शिंदे को जयाजीराव शिंदे के नाम पर पुरस्कार देने पर कोई आपत्ति नहीं है! महादजी ने दिल्ली को नहीं किया दंडवत!

एकनाथ शिंदे को क्‍यों दिया गया है ये सम्‍मान?

बता दें एकनाथ शिंदे को शरद पवार की अध्‍यक्षता में आयोजित समारोह में सम्‍मानि‍त किया गया उस कार्यक्रम में सिंधिया भी मौजूद थे। शिंदे को ये अवार्ड सरहद संस्‍था की ओर से दिया गया है। ये गौरव सम्‍मान शिंदे मुख्‍यमंत्री काल में समाज के हर तबके लिए गए निर्णय और उनके द्वारा किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए शुरू की कल्‍याणकारी योजनाएं शुरू करने और अहम निर्णयों के लिए दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+