वो पागल है, उसकी हरकतें बढ़ती जा रही! संजय राउत पर एकनाथ शिंदे गुट के नेता क्यों हुए आगबबूला?
Maharashtra News: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना के नेता संजय शिरसाट ने चुनाव आयोग के बारे में राज्यसभा सांसद संजय राउत द्वारा की गई टिप्पणी पर जमकर फटकार लगाई है। इसके साथ ही उन्होंने संजय राउत को लेकर सरकार से बड़ी डिमांड कर दी है।
संजय शिरशाट ने संजय राउत की चुनाव आयोग पर की गई टिप्पणी पर कहा "उन्हें ऐसे बयान नहीं देने चाहिए, इस तरह के बयानों के कारण बहुत बदनामी हो रही है। ये जनता के लिए नुकसानदेह और भ्रामक हैं।

शिरशाट ने संजय राउत पर नाराजगी जताते हुए कहा "वह पागल व्यक्ति हैं उन्हें इलाज की आवश्यकता है। उनकी हरकतें बढ़ती जा रही है।" शिरसाट ने राउत द्वारा मीडिया में की जा रहे बयानों पर भी विरोध जताया। उन्होंने राउत पर बयानों से जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया।
शिराशाट ने संजय राउत को लेकर की ये डिमांड
शिरसाट ने इस तरह की टिप्पणियों के लिए सरकार को संजय राउत के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाना की मांग की। शिरशाट ने कहा "मैं सरकार से मांग करता हूं कि उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाए। वो हर दिन मीडिया में ऐसे बयान देते रहते हैं। वो लोगों को बहकाना चाहते हैं लेकिन लोग संजय राउत के बहकावे में आने वाले नहीं हैं। उन्होंने ये भी कहा ऐसे बयानों से लोगों को तकलीफ होती है"।
संजय राउत ने जानें क्या दिया था बयान, जिस पर भड़के शिंदे के नेता
बता दें महाराष्ट्र चुनाव परिणाम में कारारी हार का सामना करने वाली उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूटीबी) के सांसद संजय राउत लगातार भाजपा और चुनाव आयोग पर आरोप लगा रहे हैं। वहीं अब चुनाव आयोग द्वारा नियम बदले जाने पर संजय राउत ने कहा "हम चुनाव आयोग से जानकारी नहीं ले सकते हैं ये लोकतंत्र की हत्या है। ये तानाशाही है, हम क्यों जानकारी नहीं मान सकते। अगर आप चाहते हैं कि हम जानकारी ना मांगे तो आप ईवीएम हटा दीजिए और बैलेट पेपर से सभी चुनाव करवाइए। तब हत आपसे कोई जानकारी नहीं मानेंगे। संजय राउत ने भाजपा का नाम लिए कहा ये लोग संविधान के खिलाफ काम करते हैं।
सुप्रिया सुले के बयान का किया समर्थन
इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) पर कांग्रेस द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर सुप्रिया सुले की आलोचना पर बात करते हुए शिरशाट ने कहा उनकी कांग्रेस की आलोचना करना सही है। उन्हाेंने कहा "जब लोकसभा जीते तब सवाल नहीं उठाया और विधानसभा हार गए तो ईवीएम को दोष देने लगे। शिरसाट ने कहा अक्सर कांग्रेस निराधार आरोप लगाती है और ईवीएम को दोषी ठहराते हैं।
कांग्रेस पर भी जमकर भड़के संजय राउत
इसके अलावा, शिरसाट ने कांग्रेस पार्टी की जमकर आलोचना की। कांग्रेस पर देश के भीतर विभाजन को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। शिरसाट ने तर्क दिया कि कांग्रेस के कार्य राष्ट्र के सर्वोत्तम हित में नहीं रहे हैं, अक्सर राजनीतिक लाभ के लिए जाति और धार्मिक तनाव को भड़काते रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications