राज ठाकरे पर संजय राउत का हमला, बोले भाई मुख्यमंत्री बन गए हैं इसलिए ये सब कर रहे हैं

मुंबई, 06 मई। महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा विवाद के बीच शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने राज ठाकरे पर तीखा हमला किया है। दरअसल महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के चीफ राज ठाकरे ने बाल ठाकरे का एक पुराना वीडियो शेयर किया है जिसमे बाल ठाकरे मस्जिदों पर लाउडस्पीकर को लेकर अपनी राय जाहिर कर रहे हैं। राज ठाकरे के इस वीडियो पर तीखा हमला करते हुए संजय राउत ने कहा कि आखिर यह मामला पहले कभी क्यों नहीं उठाया गया जब विलासराव देशमुख की सरकार थी, पृथ्वीराज चव्हाण की सरकार थी, देवेंद्र फडणवीस की सरकार थी।

sanjay raut

पुणे में एक रैली को संबोधित करते हुए संजय राउत ने कहा कि लाउडस्पीकर को लेकर राजनीति हो रही है और बालासाहेब की पुरानी वीडियो को शेयर किया जा रहा है, जिसमे वह लाउडस्पीकर पर अपनी राय दे रहे हैं, लेकिन यह मुद्दा पहले कभी भी 50 साल में क्यों नहीं उठाया गया जबिक विलासराव देशमुख्, पृथ्वीराज चव्हाण, देवेंद्र फडणवीस प्रदेश के मुख्यमंत्री थे। राज ठाकरे को लाउडस्पीकर के साथ कभी भी कोई मसला नहीं था, जब इन लोगों की सरकार थी, लेकिन अब जब उनके भाई उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री हैं तो वह यह मुद्दा उठा रहे हैं।

राउत ने कहा कि बाल ठाकरे ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने मुस्लिम मुख्यमंत्री को भी स्वीकार किया था। अपने से कहीं युवा मुख्यमंत्री अब्दुल रहमान अंतुले को उन्होंने स्वीकार किया था, जोकि बाला साहेब के सबसे पसंदीदा मुख्यमंत्रियों में से एक थे। लोगों ने बाला साहेब से पूछा था जब शिवसेना सत्ता में आएगी तो वह किस तरह का मुख्यमंत्री चाहेंगे। बाला साहेब ने कहा था अंतुले जैसा मुख्यमंत्री चाहेंगे, जोकि तुरंत फैसले लेता है, जिसकी प्रशासन पर अच्छी पकड़ है।

गौर करने वाली बात है कि इससे पहले राज ठाकरे ने बाल ठाकरे की पुरानी वीडियो शेयर की थी, जिसमे बाल ठाकरे कहते हैं कि जब उनकी सरकार बनेगी तो वह मस्जिदों से लाउडस्पीकर को हटा लेंगे। 36 सेकेंड के इस वीडियो को राज ठाकरे ने ट्विटर पर शेयर किया है, जोकि वायरल हो रहा है। बाल ठाकरे कहते हैं धर्म को ऐसा होना चाहिए जो देश के विकास के रास्ते में ना आए। लोगों को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। दरअसल राज ठाकरे ने लोगों से अपील की है कि वह जिन मस्जिदों में लाउडस्पीकर पर अजान हो उसके सामने हनुमान चालीसा को बजाएं। उसी के बाद उन्होंने इस वीडियो को शेयर किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+