महाराष्ट्र में आयकर विभाग की कार्रवाई पर भड़के संजय राउत, बोले- क्या पूरे देश में सबकुछ ठीक है
मुंबई, 27 फरवरी। महाराष्ट्र में जिस तरह से पहले एनसीपी नेता नवाब मलिक, फिर शिवसेना नेता यशवंत जाधव के खिलाफ ईडी और आयकर विभाग ने कार्रवाई की उसके बाद शिवसेना के प्रवक्ता और वरिष्ठ नेता संजय राउत ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मुझे ऐसा लगता है कि पैसा और टैक्स सिर्फ महाराष्ट्र में हैं यह किसी भी भाजपा शासित प्रदेश में नहीं है। महाराष्ट्र में निकाय के चुनाव होने हैं, इसीलिए केंद्रीय एजेंसियां सिर्फ महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में कार्रवाई कर रही हैं, बाकी देशभर में इनके पास कोई काम नहीं है। वहां सबकुछ ठीक है।
Recommended Video

संजय राउत ने कहा कि हम यह सब नोट कर रहे हैं, हमारी इसपर नजर है। जनता देख रही है। इन्हें करने दीजिए जो करना चाहते हैं। इन लोगों को तलाशने दीजिए जो यह तलाशना चाहते हैं। ये लोग खोजते रहेंगे। वहीं उत्तर प्रदेश के चुनाव को लेकर राउत ने कहा कि वहां सत्ता परिवर्तन होने जा रहा है। राउत ने कहा आदित्य ठाकरे उत्तर प्रदेश में थे, मुझे लगता है कि उत्तर प्रदेश में बदलाव होने जा रहा है। लोगों ने अपना मन बना लिया है। जो माहौल हमने देखा है, वहां लड़ाई कांटे की है। अखिलेश यादव के लिए समर्थन देखकर लगता है कि बदलाव होने जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications