Sanjay Raut की हिरासत 14 दिन और बढ़ी, जमानत पर सुनवाई 21 सितंबर को
संजय राउत की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही। पात्रा चॉल घोटाला मामले में उनकी कस्टडी 14 दिन और बढ़ा दी गई है। sanjay raut custody extended patra chawl scam
मुंबई, 19 सितंबर : संजय राउत पात्रा चॉल घोटाला मामले में घिरते नजर आ रहे हैं। कोर्ट ने संजय राउत की कस्टडी 14 दिन और बढ़ा दी है। राउत की जमानत पर 21 सितंबर को सुनवाई होगी। ऐसे में फिलहाल राउत को राहत मिलने के कोई संकेत नहीं दिखर रहे। बता दें कि पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना केंद्रीय जांच एजेंसी ED और CBI के दुरुपयोग के आरोप लगा चुकी हैं। राउत ईडी की कस्टडी में हैं।

चार्जशीट की कॉपी संजय राउत को मिली
गौरतलब है कि पात्रा चॉल भूमि घोटाला मामले में शिवसेना सांसद संजय राउत न्यायिक हिरासत में हैं। सोमवार को उनकी कस्टडी 14 दिनों के लिए बढ़ा दी गई। समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक अदालत राउत की जमानत याचिका पर अब बुधवार, 21 सितंबर को सुनवाई करगी। सोमवार को कोर्ट के निर्देश के बाद ईडी अधिकारियों ने चार्जशीट की कॉपी संजय राउत को सौंपी।












Click it and Unblock the Notifications