"पहलगाम हमले के आतंकी पकड़े नहीं बीजेपी में", संजय राउत ने मोदी सरकार पर फिर बोला हमला
Pahalgam attack: पहलगाम आतंकी हमले के बाद 'ऑपरेशन सिंदूर' की पूरी दुनिया में सराहना हो रही है। विपक्षी पार्टी के कुछ नेताओं को ये बात शायद हजम नहीं हो रही है, इसीलिए वो लगातार मोदी सरकार पर हमले कर रहे हैं। पहलगाम हमले के आतंकियों को लेकर शिवसेना यूबीटी के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने एक बार फिर मोदी सरकार को घेरा हैं। उद्धव ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत ने कहा पहलगाम हमले के आतंकवादी अब शायद बीजेपी में प्रवेश किए होंगे इसलिए वो पकड़े नहीं जा रहे हैं।
शुक्रवार (30 मई) को मीडिया से रूबरू होते हुए राउत ने कहा, "वो छह आतंकवादी हैं पहलगाम वाले वो इसलिए नहीं पकड़े जा रहे कि शायद वो एक दिन आपको बीजेपी कार्यालय से एक दिन प्रेस नोट आ जाएगा कि उन छह लोगों ने बीजेपी में प्रवेश कर लिया है, तो अब आप ये सब भूल जाइए।"

संजय राउत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'ऑपरेशन सिंदूर' का क्रेडिट लेने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा ऑपरेशन सिंदूर देश की सेना के जवानों ने किया और पीएम मोदी इसका श्रेय लेने की प्रतियोगिता में हमारे पीएम मोदी सबसे आगे हैं। पीएम मोदी राज्यों में जाकर ऑपरेशन सिंदूर को लेकर राजनीतिक कर रहे हैं। पटना और मुंबई जैसे शहरों और बंगाल जैसे राज्यों में सिंदूर यात्रा आयोजित करवा रहे हैं। राउत ने सवाल किया कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का श्रेय आप पीएम मोदी कैसे ले सकते हैं?












Click it and Unblock the Notifications