"संजय राउत, अरविंद सावंत और वर्षा गायकवाड़ गद्दार", भाजपा ने मुंबई में क्यों लगाए ये पोस्टर?
Maharashtra News: लोकसभा और राज्यसभा द्वारा वक्फ विधेयक पारित होने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी मंजूरी दे दी है। जिसके बाद वक्फ विधेयक देश भर में लागू हो चुका है लेकिन इस विधेयक का जमकर विरोध हो रहा है। इतना ही नहीं कई विपक्षी पार्टियां इस विधेयक के विरोध में सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुकी हैं।
वहीं अब वक्फ विधेयक का विरोध करने वाले नेताओं को आलोचना करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की युवा शाखा ने मुंबई में एक अगल तरीका अपनाया है। महाराष्ट्र में वक्फ संशोधन विधेयक का विरोध कर रहे नेताओं को धर्म का गद्दार बताते हुए उन पर निशाना साधने के लिए विभिन्न स्थानों पर पोस्टर लगाए है। मुंबई के कुछ क्षेत्रों में लगे ये पोस्टर सबका ध्यान आकर्षित कर रहे हैं।

मुंबई में, कांग्रेस की वर्षा गायकवाड़ और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट) के अरविंद सावंत और संजय राउत को गद्दार बताने वाले इन पोस्टरों से निशाना बनाया गया है। उन्हें देशद्रोही बताते हुए, ये पोस्टर वर्ली के आरजी थडानी मार्ग, चेंबूर के तिलक नगर सहकार टॉकीज और भांडुप कुंड सहित कई जगहों पर लगाए गए। पोस्टरों पर इन नेताओं की फोटो के साथ लिखा है कि "वतन के, धर्म के पूर्वजों के गद्दार!"
बता दें भाजपा की युवा शाखा द्वारा ऐसे सार्वजनिक प्रदर्शन का यह पहला मामला नहीं है दिसंबर 2024 में भी भाजपा के नेताओं ने मुंबई में कांग्रेस कार्यालय में तोड़फोड़ की थी, जिसमें पार्टी पर डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर का अपमान करने का आरोप लगाया गया था।
गौरतलब है कि शिवसेना (यूबीटी) 2022 में पार्टी के भीतर एक महत्वपूर्ण विभाजन के बाद अक्सर एकनाथ शिंदे गुट को गद्दार करार देती है। इस दौरान कई विधायकों ने उद्धव ठाकरे का साथ छोड़ दिया, जिससे राजनीति में वफादारी और विश्वासघात को लेकर व्यापक चर्चा हुई।
वक्फ विधेयक पर विपक्ष के रुख की आलोचना के कारण तीखी नोकझोंक हुई है, विपक्षी सदस्यों ने गद्दार होने के आरोपों का जवाब दिया है। विपक्षी पार्टियों का कहना है कि जो लोग झूठ फैलाते हैं, वही पोस्टर अभियान का सहारा लेते हैं। जनता को सारी सच्चाई पता है।












Click it and Unblock the Notifications