नतीजों के 2 दिन बाद INDIA गठबंधन के कुनबे में एक और सांसद जुड़ा, जानें कौन है ये युवा नेता ?

Sangli MP Vishal Patil Supports Congress: महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के नतीजों में विजयी हुए एकमात्र निर्दलीय सांसद ने अपना समर्थन कांग्रेस को दिया है। जिसके बाद INDIA गठबंधन के कुनबे में एक और सांसद जुड़ गया, ऐसे में जानिए कौन हैं वो सांसद जिन्होंने कांग्रेस के सांसदों की संख्या में इजाफा किया है?

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक तस्वीर पोस्ट करते हुए महाराष्ट्र से निर्दलीय विजयी हुए सांसद के समर्थन की जानकारी साझा की है। साथ ही निर्दलीय सांसद का पार्टी में स्वागत किया।

Sangli MP Vishal Patil

एक लाख वोटों से जीते विशाल पाटिल

4 जून को जारी हुए लोकसभा चुनाव के नतीजों में महाराष्ट्र में सबसे बड़ा झटका भाजपा और उनके गठबंधन महायुति को लगा। बीजेपी और उसका गठबंधन 17 सीटों पर सिमट गया। वहीं सांगली लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार विशाल पाटिल की जीत हुई। व‍िशाल पाट‍िल ने बीजेपी के उम्मीदवार संजयकाका पाटिल को करीब एक लाख वोटों से हराया है।

चुनाव आयोग की वेबसाइट पर दिए गए आंकड़ों के मुताबिक विशाल पाटिल को 5,71,666 वोट मिले, जबकि बीजेपी के संजय काका पाटिल को 4,71,613 वोट मिले। इस तरह विशाल ने 1,00,053 वोटों के बड़े अंतर से जीत हासिल की।

कांग्रेस के टिकट नहीं मिलने पर लड़ा निर्दलीय चुनाव

दरअसल, सांगली सीट पर कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने पर विशाल पाटील निर्दलीय चुनावी मैदान में उतरे। जहां उन्होंने बीजेपी के दिग्गज नेता संजय काका पाटिल को शिकस्त दी। बता दें कि यह सीट महाविकास आघाड़ी में सीट शेयरिंग के तहत उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना यूटीबी को मिली थी। ऐसे में शिवसेना ने चंद्रहार पाटिल को अपना प्रत्याशी बनाया।

खड़गे ने समर्थन का किया स्वागत

वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़ने ने सांगली से निर्वाचित सांसद विशाल पाटिल के समर्थन का स्वागत किया। साथ ही कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने अहंकार और बांटने वाली राजनीति को सबक सिखाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+