समीर वानखेडे़ ने गोसावी को दे रखा था फ्री हैंड, खान परिवार से वसूलने वाला था 25 करोड़ रुपये
आर्यन खान केस के ऑफिसर समीर वानखेड़े की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। वहीं, उनकी पत्नी ने जांच एजेंसी का सहयोग करने की बात करते हुए कहा कि उनके पति निर्दोष हैं।

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के पूर्व जोनल निदेशक समीर वानखेड़े आर्यन खान ड्रग्स केस को लेकर चर्चाओं में आए थे। वहीं, सीबीआई के आरोप और इनके इस्तीफा के बाद पूर्व अधिकारी समीर वानखेड़े मुसीबतों में फंस गए हैं। वहीं, इस केस में सीबीआई ने बताया कि आर्यन खान ड्रग्स केस के गवाह केपी गोसावी आर्यन खान के परिवार से 25 करोड़ रुपये वसूलने की फिराक में था।
बता दें कि 2 अक्टूबर 2021 को कोर्डेलिया क्रूज में रेड हुई थी। विजिलेंस टीम की जांच में रिपोर्ट सामने आई कि संदिग्धों की शुरूआत में जो लिस्ट सामने आई थी उसमें 27 नाम थे, लेकिन टीम ने 27 की जगह इन्हें 10 ही शो किए है। वहीं, ऐसे भी कई नाम सामने आए, जिन्हें बिना किसी कागजी कार्रवाई के जाने दिया गया।
आर्यन खान को मई 2022 में NCB की विशेष जांच टीम (SET) ने क्लीन चिट दी। और वानखेड़े और अन्य के खिलाफ आंतरिक सतर्कता जांच की गई। वानखेड़े केस में सीबीआई ने कहा कि एसईटी की पूछताछ में ये बात सामने निकल कर आई कि आरोपी व्यक्तियों को फ्री हैंड रहे केपी गोसावी के एक निजी वाहन में एनसीबी कार्यालय लाया गया। जिससे आरोपियों को ऐसा लगे कि हिरासत में लेने वाला गोसावी एक एनसीबी कर्मी है।
वहीं, इन आरोपो को निराधार बताते हुए समीर वानखेड़े की पत्नी क्रांति रेडकर वानखेड़े ने कहा कि सभी जानते हैं कि उन पर लगाए जा रहे आरोप गलत हैं। ये सिर्फ आरोप हैं और हम सीबीआई की कार्यवाही में पूरा सहयोग कर रहे हैं। हमें कानून व्यवस्था पर भरोसा है, और हम एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में जांच एजेंसी के साथ सहयोग करने के लिए तैयार हैं।












Click it and Unblock the Notifications