शिंदे सरकार गणेश उत्सव से पहले राशन कार्ड धारकों को देगी 'आनंदचा सिद्धा' किट, जानें क्या-क्या मिलेगा
Anandacha Shidha: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की कैबिनेट ने शुक्रवार सरकार की कई योजनाओं को मंजूर की है। महाराष्ट्र कैबिनेट ने गणेश उत्सव से पहले राशन कार्ड धारकों के लिए 'आनंदचा सिद्धा' पैकेज को मंजूरी दे दी है। आइए जानते हैं क्या है सरकार की ये स्कीम और आखिर राशन में कार्ड धारकों को क्या-क्या मिलेगा?
बता दें 2023 में भी गौरी गणपति और दीपावली त्योहारों के दौरान राशन कार्ड धारकों को वितरित करने के लिए 100 रुपये की विशेष राशन किट दी गई थी। इस पहल का उद्देश्य इन त्योहारों के दौरान परिवारों की सहायता करना है।

जानें 'आनंदचा सिद्धा' पैकेज में क्या-क्या मिलेगा राशन
शुक्रवार को महाराष्ट्र सरकार ने इसी 'आनंदचा सिद्धा' पैकेज को मंजूरी दे रही है। 'आनंदचा सिद्धा' पैकेज के तहत दिए जाने वाले 100 रुपये की कीमत वाले इस पैकेज में एक-एक किलोग्राम रवा, चीनी, दाल और खाद्य तेल शामिल है। इस पहल का उद्देश्य त्योहारी सीजन के दौरान परिवारों को आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराना है।
जानें किन्हें मिलेगी ये किट?
यह योजना राज्य भर में अंत्योदय अन्न योजना और प्राथमिकता वाले परिवार राशन कार्ड धारकों को लाभ पहुंचाने के लिए बनाई गई है। इसके अलावा, 14 किसान आत्महत्या प्रभावित जिलों में गरीबी रेखा से ऊपर रहने वाले (एपीएल) लोग और केसरी राशन कार्ड धारक भी पात्र होंगे। इन जिलों में औरंगाबाद और अमरावती संभाग के सभी क्षेत्र, साथ ही नागपुर संभाग का वर्धा जिला शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications