Ramesh Bais: निकाय चुनाव से शुरू किया सफर, अब महाराष्ट्र के बने राज्यपाल
रमेश बैस 2019 से 2021 के बीच त्रिपुरा के राज्यपाल भी रह चुके हैं। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में केंद्रीय मंत्री का भी जिम्मा संभाला था, वह पर्यावरण मंत्री थे।

Ramesh Bais Governor of Maharashtra: महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जिस तरह से छत्रपति शिवाजी महाराज को लेकर उन्होंने बयान दिया था उसकी वजह से वह विवादों में थे। कोश्यारी के बाद रमेश बैस को प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। माना जा रहा था कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को प्रदेश का राज्यपाल बनाया जा सकता है लेकिन अंत में रमेश बैस को प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया। रमेश बैस की बात करें तो वह झारखंड के राज्यपाल थे, लेकिन अब उन्हें महाराष्ट्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
रमेश बैस 2019 से 2021 के बीच त्रिपुरा के राज्यपाल भी रह चुके हैं। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में केंद्रीय मंत्री का भी जिम्मा संभाला था, वह पर्यावरण मंत्री थे। बैस ने अपनी राजनीतिक यात्रा निकाय चुनाव से शुरू की थी। इसके बाद 1980 में उन्होंने मंदिर हसोड से विधानसभा चुनाव लड़ा लेकिन इसमे उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा। 1989 में वह पहली बार रायपुर से संसद पहुंचे थे। इसके बाद 1996 और 2019 में भी रायपुर से लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी।
बता दें कि 13 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेश के राज्यपाल बदले गए हैं। राष्ट्रपति ने अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल बीडी मिश्रा को लद्दाख का राज्यपाल बनाया है, कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक को अरुणाचल प्रदेश का, अनुसुईया उइके को मणिपुर का, एल गणेशन को नागालैंड का, फागू चौहान को मेघालय का, राजेंद्र विश्वनाथ को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
नवनियुक्त राज्यपालों की लिस्ट
कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक, अरुणाचल प्रदेश
लक्ष्मण प्रसाद आचार्य, सिक्किम
सीपी राधाकृष्णनन, झारखंड
शिव प्रताप शुक्ला, हिमाचल प्रदेश
गुलाब चंद कटारिया, असम
रिटायर्ड जस्टिस एस. अब्दुल नजीर, आंध्र प्रदेश
बिस्वा भूषण हरिचंदन,छत्तीसगढ़
अनुसुईया उइके, मणिपुर
एल. गणेशन, नगालैंड
फागू चौहान, मेघालय
राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, बिहार
रमेश बैस, महाराष्ट्र
ब्रिगेडियर (रिटायर्ड) बीडी मिश्रा, लद्दाख












Click it and Unblock the Notifications