'पैसा तो आता-जाता है, लेकिन नाम चला गया तो...', राज ठाकरे ने क्यों शेयर की बाल ठाकरे की ऑडियो क्लिप

Election Commission decision on Shiv Sena: शिवसेना पर अधिकार को लेकर चुनाव आयोग के फैसले के बाद राज ठाकरे ने बाल ठाकरे की एक पुरानी ऑडियो क्लिप शेयर कर उद्धव ठाकरे पर कटाक्ष किया है।

shiv sena

Election Commission decision on Shiv Sena: शिवसेना को लेकर शुक्रवार को आए केंद्रीय चुनाव आयोग के फैसले के बाद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने अपने चचेरे भाई उद्धव ठाकरे पर बिना नाम लिए तंज कसा है। दरअसल, शुक्रवार को चुनाव आयोग ने अपने फैसले में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खेमे को असली शिवसेना के रूप में मान्यता दी और कहा कि 'धनुष और तीर' चुनाव चिन्ह भी शिंदे गुट के पास ही रहेगा। इसके बाद राज ठाकरे ने अपने ट्विटर हैंडल पर शिवसेना संस्थापक बाला साहेब ठाकरे की एक ऑडियो क्लिप शेयर की और बिना नाम लिए उद्धव ठाकरे को निशाने पर लिया।

'बाला साहेब का विचार कितना सही था, आज फिर...'

'बाला साहेब का विचार कितना सही था, आज फिर...'

राज ठाकरे ने जो ऑडियो क्लिप शेयर की है, उसमें बाला साहेब ठाकरे धन और प्रतिष्ठा को लेकर बात कर रहे हैं। इस ऑडियो क्लिप के कैप्शन में राज ठाकरे ने लिखा है, 'शिवसेना को लेकर बाला साहेब ने जो विचार दिया था, वो कितना सही था, आज फिर मालूम हो गया...।' हालांकि राज ठाकरे ने उद्धव का नाम नहीं लिया, लेकिन इसे सीधे पर तौर उनके ऊपर कटाक्ष माना जा रहा है।

'नाम गया तो ब्लैक मार्केट में भी नहीं मिलता'

30 सेकंड की इस ऑडियो क्लिप में बाल ठाकरे कह रहे हैं, 'नाम और पैसा... पैसा आता है, पैसा जाता है, पैसा फिर से लौटकर आ जाता है। लेकिन, अगर एक बार नाम गया तो फिर वो लौटकर नहीं आता। इसलिए, अपना नाम बड़ा कीजिए... नाम और प्रतिष्ठा ही सबकुछ है। अगर एक बार नाम और प्रतिष्ठा चले गए तो फिर ये ब्लैक मार्केट में भी नहीं मिलते। इसलिए, अपने नाम और प्रतिष्ठा को पवित्र बनाए रखिए।'

'महाराष्ट्र की जनता इस चोरी का प्रतिशोध लेगी'

'महाराष्ट्र की जनता इस चोरी का प्रतिशोध लेगी'

वहीं, चुनाव आयोग के फैसले के बाद शुक्रवार शाम को उद्धव ठाकरे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा, 'शिव सैनिक जानते हैं कि उनकी पहचान क्या है और वो उसपर अडिग रहेंगे। एकनाथ शिंदे के खेमे में जो लोग हैं, वो असली शिव सैनिक नहीं हैं। चुनाव आयोग ने जो फैसला दिया है, वो लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। एकनाथ शिंदे के गुट ने हमारा धनुष और तीर का चुनाव निशान चुराया है, लेकिन महाराष्ट्र की जनता इस चोरी का प्रतिशोध लेगी। आज चुनाव आयोग ने जो फैसला दिया है, हम उसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+