उद्धव ठाकरे से नजदीकी की खबरों के बीच सीएम शिंदे से मुलाकात करने पहुंचे राज ठाकरे, लगाए जा रहे कई सियासी कयास
महाराष्ट्र में सियासी हलचलों के बीच मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने सीएम एकनाथ शिंदे से उनके आवास पर मुलाकात की।
महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे और मनसे प्रमुख राज ठाकरे की मुलाकात को लेकर राज्य में अलग ही सियासी कयास लगाए जा रहे हैं। मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने सीएम एकनाथ शिंदे के सरकारी आवास वर्षा में मुलाकात की।
राज ठाकरे और एकनाथ शिंदे के इस मुलाकात के कई राजनैतिक मायने निकाले जा रहे हैं। महाराष्ट्र की राजनीति में राज ठाकरे काफी एक्टिव रहते हैं। वहीं, हाल ही में हुई सियासी उठापटक और अगले साल विधानसभा चुनाव को लेकर ये मुलाकात काफी अहम बताई जा रही है।

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के गठबंधन की अटकलें काफी तेज हैं। दरअसल, 6 जुलाई को मनसे नेता अभिजीत पानसे से शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत से मुलाकात की। ये मुलाकात के बाद राज्य की सियासत में हलचल शुरू हो गई कि क्या उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के बीच कोई राजनीतिक गठबंधन तो नहीं होने वाला है।
ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र नव निर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे और शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के बीच बातचीत के लिए कोई मध्यस्थता की जरूरत नहीं हैं, क्योकि दोनों भाई हैं।









Click it and Unblock the Notifications