Rain in Maharashtra: महाराष्ट्र में तेज बारिश, खडकवासला डैम भरा, मुथा नदी के आसपास के इलाकों में अलर्ट
महाराष्ट्र में तेज बारिश का दौर जारी है। लगातार बारिश के चलते खडकवासला डैम की क्षमता पूरी हो गई है। ऐसे में डैम से ओवर हो रहा पानी मुथा नदी में छोड़ा जा रहा है, जिससे नदी का का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में नदी के तटीय इलाकों में प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग की ओर जारी ताजा अपडेट के मुताबिक 25-26 जुलाई के दौरान गुजरात राज्य, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र ,ओडिशा, कर्नाटक, पश्चिमी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और केरल और माहे में तेज बारिश का पूर्वानुमान है। इन राज्यों के कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश की संभावना है। इसमें कुछ इलाकों में बारिश का क्रम जारी भी है। जबकि कुछ क्षेत्रों के लिए आईएमडी ने ऑरेंज अलर्ट किया है।

महाराष्ट्र की बात करें तो यहां मौसम विभाग ने सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर (घाट क्षेत्रों में), रायगढ़, पुणे (घाट क्षेत्रों में) के लिए बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट दिया गया है। ऐसे में मुंबई समेत उपनगरों में बारिश होगी। तो वहीं मुंबई, ठाणे, पालघर, नासिक, धुले, नंदुरबार और विदर्भ के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
Recommended Video
इस बीच महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव की समस्या हो गई है। काफी दिनों पर खडकवासला डैम की क्षमता पूरी हुई। ऐसे में अब डैम से 27203 क्यूसेक पानी नदी में छोड़ा जा रहा है।
डीआईओ, पुणे एक बयान में कहा गया कि खडकवासला बांध से सुबह 4 बजे पानी का डिस्चार्ज बढ़ाकर 27203 क्यूसेक कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications