पुणे: पीएम मोदी ने किया छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण, कहा- वे राष्ट्रभक्ति के प्रेरणास्रोत

पुणे, 6 मार्च: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को पुणे के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पुणे नगर निगम के परिसर में स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, उपमुख्यमंत्री अजीत पवार, महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस और पुणे के मेयर मुरलीधर मोहोल भी मौजूद थे।

Modi

नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक शिवाजी महाराज की प्रतिमा 1850 किलोग्राम गनमेटल से बनी है और इसका लंबाई करीब 9.5 फीट है। पीएम ने प्रतिमा के अनावरण के बाद पुणे मेट्रो का उद्घाटन किया। इसके बाद कई अन्य विकासकार्यों की नींव रखी। कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि इस समय देश 75वां आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, भारत की आजादी में पुणे का ऐतिहासिक योगदान रहा है। मैं इस धरती के सभी स्वतंत्र सेनानियों को आदरपूर्वक श्रद्धांजलि देता हूं। मुझे आज छत्रपति शिवाजी महाराज जी की भव्य प्रतिमा का लोकार्पण करने का सौभाग्य मिला है। हम सभी के हृदय में बसने वाले शिवाजी महाराज जी की ये प्रतिमा, युवा पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा जगाएगी।

पीएम ने आगे कहा कि पुणे ने एजुकेशन, रिसर्च एंड डेवलपमेंट, आईटी और ऑटोमोबिल के क्षेत्र में भी अपनी पहचान निरंतर मजबूत की है। ऐसे में आधुनिक सुविधाएं, पुणे के लोगों की जरूरत हैं और हमारी सरकार पुणेवासियों की इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए काम कर रही है। मैंने आज पुणे मेट्रो रेल में गरवारे कॉलेज मेट्रो स्टेशन से आनंद नगर मेट्रो स्टेशन तक यात्रा की। ये मेट्रो पुणे में मोबिलिटी को आसान करेगी, प्रदूषण और जाम से राहत देगी। पुणे के लोगों की ईज ऑफ लिविंग बढ़ाएगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का प्रयास है कि हर शहर में ज्यादा से ज्यादा ग्रीन ट्रांसपोर्ट हो, इलेक्ट्रिक बसें हों, इलेक्ट्रिक कारें हों, इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन हों। हर शहर में स्मार्ट मोबिलिटी हो, लोग ट्रांसपोर्ट सुविधाओं के लिए एक ही कार्ड का इस्तेमाल करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+