ऑर्डर देते समय Zomato बॉय ने 19 वर्षीय युवती को जबरन किया किस, बोला-'तुम्हारा चाचा हूं'

पुणे, 20 सितंबर। महाराष्ट्र के पुणे से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक आर्डर डिलीवर करने गए एक डिलीवरी बॉय ने 19 वर्षीय युवती के साथ ज्यादताही की और जबरदस्ती किस किया। वहीं, युवती जब डिलीवरी बॉय के इस कृत्य का विरोध करने लगी, तो बोला तुम्हारा चाचा हूं। हालांकि, युवती की शिकायत पर पुलिस ने 40 वर्षीय आरोपी रईस शेख को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले के बाद महिलाओं में डिलीवरी बॉय को लेकर डर भी बैठ गया है।

delivary boy

ये भी पढ़ें - क्या महाराष्ट्र में निपट गई उद्धव की 'शिवसेना' ? ग्राम पंचायत चुनाव में BJP-शिंदे 'सेना' की बड़ी जीत का दावा

धन्यवाद कहने के बहाने किया किस

धन्यवाद कहने के बहाने किया किस

मामला 17 सितंबर की रात 9 बजकर 30 मिनट का है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आरोपी ने 'धन्यवाद' कहने के बहाने महिला के गाल पर दो बार किस किया। डिलीवरी बॉय के कृत्य से आहत युवती ने कोंढवा थाने में छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद डिलीवरी बॉय को रविवार को ही गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि बाद में उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।

युवती ने शिकायत में कही थी ये बात

युवती ने शिकायत में कही थी ये बात

कोंढवा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक के अनुसार महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि उसने Zomato (ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी) के माध्यम से खाने का ऑर्डर दिया था। इसके बाद रईस शेख नामक 40 वर्षीय व्यक्ति उसका ऑर्डर लेकर आया। ऑर्डर का पैकेट देते समय उसने युवती से पीने के लिए पानी मांगा। वहीं, जब युवती उसे पानी देनी लगी, तो उसने युवती को अपनी तरफ खींच लिया और छेड़छाड़ करने लगा और किस किया।

युवती से बोला-तुम्हारे चाचा की तरह हूं

युवती से बोला-तुम्हारे चाचा की तरह हूं

ऑर्डर डिलीवर करने के दौरान डिलीवरी बॉय ने युवती के पास भी किया और कहा कि उसके चाचा की तरह है। अगर उसे कुछ चाहिए तो मांग सकती है। हालांकि, इस मैसेज को उसने तुरंत डिलीट कर दिया। क्योंकि युवती चिल्लाने लगी थी।

सोसाइटी के लोगों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले

सोसाइटी के लोगों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले

पुलिस के मुताबिक युवती अपना बचाव करने के लिए चिल्लाने लगी। इस पर सोसाइटी में रहने वाले लोग इकट्ठा हो गए और दौड़ाकर डिलीवरी बॉय को पकड़ लिया। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया है। डिलीवरी बॉय के इस कारतूत की वजह से लोग, खासकर महिलाएं हैरान हैं। उन्हें डर सता रहा है कि इस तरह की घटना किसी भी महिला के साथ हो सकती है। हालांकि, मामले में Zomato की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+