पुणे के फैशन स्ट्रीट मार्केट में लगी भीषण आग, 400 से ज्यादा दुकाने जलकर हुईं खाक

पुणे के फैशन स्ट्रीट मार्केट में लगी भीषण आग, 400 से ज्यादा दुकाने जलकर हुईं खाक

पुणे: महाराष्ट्र के पुणे जिले के कैंप इलाके में एमजी रोड स्थित फैशन स्ट्रीट मार्केट भीषण आग लग गई। अचानक लगी आग में 400 से अधीक दुकाने जलकर खाक हो गईं। पुणे का फैशन स्ट्रीट एक ऐसा मार्केट है, जहां लगभग 500 से अधिक दुकानें हैं। से सारी दुकाने एक-दूसरे से सटे हुए थे। हालांकि घटना में अभीतक फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सूचना मिलने पर दमकल विभाग ने 11 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर भेजी। काफी मशक्कत के बाद दमकल विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। इस दौरान इलाके में बिजली भी काट दी गई थी। घटना शुक्रवर देर रात करीब 11 बजे की है। कई निवासियों ने कैंप इलाके के कुछ हिस्सों में बिजली कटौती की सूचना दी है।

Pune fire

पुणे कैंटोनमेंट बोर्ड (पीसीबी) के सीईओ अमित कुमार ने कहा कि अचानक आग लगने से पूरी फैशन स्ट्रीट जल गई। आग लगने के कारणों का फिलहाल अभी तक पता नहीं चल पाया है। यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है जो शिवाजी मार्केट की घटना के बाद वापस हुई है। फैशन स्ट्रीट पर अग्नि सुरक्षा का मुद्दा प्रशासन के समक्ष हमेशा चिंता का विषय रहा है।

उन्होंने ये भी कहा कि फैशन स्ट्रीट मार्केट तक जाने वाली सड़क की भीड़ के कारण फायर ब्रिगेड को मौके पर पहुंचने में मुश्किल हुई। इस समय किसी के घायल होने या हताहत होने की कोई रिपोर्ट नहीं मिली। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+